For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: डेब्यू से ही इस खिलाड़ी के पीछे हैं नाथन लियोन,बनाया सबसे ज्यादा बार शिकार

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत की शुरुआत शानदार रही है।भारतीय टीम के कप्तान ने बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत की सधी हुई शुरुआत रही। मंयक अग्रवाल ने डेब्यू करते हुए 76 रन की शानदार पारी खेली। पहले दिन भारतीय टीम ने 215 रन बनाए थे। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे दिन पारी को आगे बढ़ाते हुए अच्छा खेल दिखाया। हालांकि विराट कोहली 82 रन बनाकर आउट हो गए और शतक से चूक गए लेकिन पुजारा ने अपनी शानदार पारी को शतक में बदला और उन्होंने 106 रन बनाए। इस दौरान उनका साथ दे रहे अजिंक्य रहाणे भी ज्यादा देर तक मैदान पर रुक नहीं पाए। नाथन लियोन ने उन्हें 34 रन के निजी स्कोर पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। नाथन लियोन ने उन्हे आउट करते ही अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

सबसे ज्यादा बार रहाणे को आउट:
दरअसल, हुआ यह कि लियोन ने रहाणे के सामने बॉल को काफी लो रखा और रहाणे पीछे जाकर उसे फ्लिक करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन असफल रहे और वह पगबाधा आउट हो गए।इस दौरान उन्होंने 76 गेंद में 34 रन बनाए।इसके साथ ही उन्होंने रहाणे को 9वीं बार अपना शिकार बनाया है। नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा बार जिसे अपना शिकार बनाया है वो अजिंक्य रहाणे ही हैं।

कब कब किया आउट: साल 2013 में रहाणे डेब्यू के समय ही नाथन लियोन ने अजिंक्य रहाणे को आउट किया था।इतना ही नहीं वह दोनों ही पारियों में उनका शिकार बने थे। इसके बाद साल 2017 की सीरीज में भी नाथन ने रहाणे को तीनों टेस्ट मैच में आउट किया था। मौजूदा सीरीज में भी उन्होंने एडिलेड में और पर्थ में रहाणे को आउट किया है।

ऑस्ट्रेलियाईयों के सबसे ज्यादा शिकार भारतीय:
सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का शिकार हुए खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रहाणे का ही आता है वह अबतक के करियर में 9 बार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के हाथों आउट हुए हैं। इसके अलावा वीनू मांकड़ को 8 बार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आर लिंडवाल ने आउट किया है जबकि 8 बार चेतेश्वर पुजारा को नाथन लियोन ने ही आउट किया है।

Story first published: Thursday, December 27, 2018, 11:46 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+