For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN Test : अंजिक्या रहाणे ने धोनी को पछाड़ा, दर्ज किया अपने नाम खास रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदाैर में चल रहे बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में पलड़ा भारी कर लिया है। बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी लेकिन उनकी पूरी टीम महज 150 रनों पर ही सिमट गई। जवाब में भारत ने भी पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थे। वहीं दूसरे दिन की शुरूआत में चेतेश्वर पुजारा 54 तो कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लाैट गए। लेकिन दूसरे छोर से ओपनर मयंक अग्रवाल डटे थे। अग्रवाल को उप कप्तान अजिंक्या रहाणे का साथ मिला। रहाणे ने इस दाैरान सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर के 4 हजार रन भी पूरे किए, साथ ही महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ खास रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया।

दरअसल, रहाणे भारत के लिए सबसे कम पारियों में टेस्ट में 4 हजार रन बनाने वाले चाैथे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने धोनी को पीछे छोड़ा। धोनी ने रनों का यह आंकड़ा 116 पारियों में छुआ था, वहीं रहाणे ने महज 104 पारियों में ही 4 हजार रन पूरे कर लिए। रहाणे ने दिलीप वेंगसकर व कपिल देव को भी पछाड़ा। वेंगसकर ने 114 तो कपिल ने 138 पारियां खेलकर यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा रहाणे 4 हजार रन पूरे करने वाले भारत के 16वें बल्लेबाज भी बन गए हैं।

इनका नहीं तोड़ सके रिकाॅर्ड
हालांकि रहाणे भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में 4 हजार रन बनाने के मामले में चूक गए हैं। बता दें कि रहाणे से पहले पूर्व बल्लेबाज साैरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण भी 104 पारियों में 4 हजार रन बना चुके हैं। अगर रहाणे एक पारी पहले यह करिश्मा करते तो वह सबको पीछे छोड़ देते। रहाणे को इस टेस्ट से पहले 4 हजार रन पूरे करने के लिए 25 रन चाहिए थे। रहाणे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट खेलने से पहले 11 शतक व 20 अर्धशतक जमा चुके हैं।

Story first published: Friday, November 15, 2019, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+