आंध्र प्रदेश की डिप्टी कलेक्टर बनीं ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु

हैदराबाद। ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने बुधवार को आंध्र प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर का कार्यभार संभाल लिया। सिंधु को राजस्व विभाग के चीफ कमिश्नर अनिल चंद्र पुनेठा के पास जाकर ज्वाइनिंग ली। सिंधु को 27 जुलाई को ही नियुक्ति पत्र मिल गया था। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने बीती 27 जुलाई को उनकी नियुक्ति संबंधी आदेश जारी करते हुए उन्हें 30 दिन के भीतर नौकरी ज्वाइन करने का आदेश दिया था। पीवी सिंधु ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि पिछले महीने सिंधु को राज्य सरकार में ग्रुप-आई अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। आपको बता दें कि सिंधु पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि उनका 'पूरा ध्यान सिर्फ खेल पर रहेगा।' सिंधु फिलहाल ग्लासगो में होने वाली विश्व चैपिंयनशिप की तैयारी कर रही हैं। यह टूर्नामेंट 21 अगस्त से शुरू हो रहा है। सिंधु इसमें दो बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

Story first published: Thursday, August 10, 2017, 14:10 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+