विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने के बाद अंजिक्य रहाणे ने लिया ये बड़ा फैसला
नई दिल्ली। तमाम उम्मीदों के बावजूद भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को विश्व कप जाने वाली टीम में दूर-दूर तक कोई स्थान नहीं मिल सका है। दूसरी ओर आईपीएल में उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स का मौजूदा सीजन भी काफी खराब रहा है। यहीं नहीं, बतौर बल्लेबाज भी रहाणे अब तक इस टी-20 लीग में फेल ही साबित हुए हैं। हो सकता है कि उनके दिमाग में विश्व कप कहीं ना कहीं चल रहा हो लेकिन अब जब सब स्पष्ट हो चुका तो रहाणे के पास फिर से अपने करियर के बारे में नए सिरे से विचार करने का मौका है।

रहाणे ने दिया बीसीसीआई को आवेदन पत्र-
इसी फेहरिस्त में उन्होंने बीसीसीआई के पास पास एक अर्जी दायर की है। दरअसल रहाणे आईपीएल के बाद काउंटी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। अगर बीसीसीआई उनके आवेदन पर अनुमित देती है तो यह इस बल्लेबाज के लिए काउंटी क्रिकेट में डेब्यू होगा। भारतीय टेस्ट टीम के इस उपकप्तान ने हैंपशायर काउंटी के लिए मई से मध्य जून तक खेलने की अनुमति मांगी है। आपको बता दें कि इतने ही समय तक विश्व कप तक भी चलेगा जो इंग्लैंड में ही होना है।

काउंटी क्रिकेट में हाथ आजमाएंगे-
रहाणे का आवेदन पत्र बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी के द्वारा प्रशासको की समिति (सीओए) के पास पहुंचा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार रहाणे को खेलने के लिए अनुमति मिलनी तय है। क्योंकि रहाणे अब किसी आगामी इंटरनेशनल दौरे पर भी नहीं है ऐसे में उनके लिए काउंटी खेलकर अपनी बल्लेबाजी पर काम करने का सुनहरा मौका है।
World Cup 2019: अब पाकिस्तान ने किया दावा, विश्व कप के लिए चुनी है '3D' टीम

काउंटी कर चुका है पुजारा का कायापलट-
आपको बता दें पिछले साल भारतीय कप्तान विराट कोहली और टेस्ट दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने ऐसी ही अनुमित मांगी थी जो उनको मिल गई थी। बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार, 'रहाणे चार दिवसीय काउंटी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। उम्मीद है कि वहां खेलने के बाद रहाणे को इंटरनेशनल टेस्ट मैचों में मदद मिलनी चाहिए।' आपको बता दें पुजारा ने पिछले आईपीएल सीजन के दौरान योर्कशायर के लिए क्रिकेट खेला था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
