Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अजिंक्य रहाणे को पत्नी से मिल रहे हैं टास्क, 5 बजे उठकर करते हैं पढ़ाई

नई दिल्ली। देश में 21 दिन के लाॅकडाउन के बीच सभी क्रिकेटर्स घर बैठकर समय बीता रहे हैं। खेल से जुड़े सभी टूर्नामेंट स्थगित हो चुके हैं। आईपीएल की शुरूआत 29 मार्च को होनी थी लेकिन अब 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते भारतीय टीम के खिलाड़ी भी अपने घर के अंदर बैठने पर मजबूर हैं। ऐसे में खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं और नई-नई बातें शेयर कर रहे हैं। अब टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी ट्विटर पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि पत्नी से क्या टास्क मिले हैं।

पत्नी से मिलता है ये टास्क

पत्नी से मिलता है ये टास्क

ट्विटर में रहाणे की एक फैन ने उनसे पूछा कि आपकी शादी हो चुकी है। ऐसे में आपकी पत्नी क्वारेंटाइन के दौरान आपको क्या टास्क देती हैं। इसके जवाब में उन्होंने बताया कि घर की सफाई करने में वो उनकी मदद करते हैं और खाना बनाने की कोशिश भी कर रहे हैं। रहाणे ने इससे पहले भी चावल की एक डिश बनाई थी और सोशल मीडिया पर उसकी फोटो भी शेयर की थी।

सुबह 5 बजे उठ जाते हैं रहाणे

सुबह 5 बजे उठ जाते हैं रहाणे

एक फैन ने रहाणे से पूछा कि क्वारेंटाइन शेड्यूल क्या है? इसके जवाब में इस भारतीय क्रिकेटर ने बाताया कि वो सुबह 5 बजे उठ जाते हैं और पढ़ाई करते हैं। इसके बाद वर्कआउट और फिर पत्नी की मदद करते हैं। बेटी के साथ खेलते हैं और अपने माता पिता के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हैं। कई बार खाना भी बनाते हैं और फिर खाते हैं।

वनडे टीम से हैं दूर

वनडे टीम से हैं दूर

बता दें कि रहाणे लंबे समय से भारतीय वनडे टीम से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 16 फरवरी 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके बाद से उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। न्यूजीलैंड दौरे में रोहित और धवन के चोटिल होने के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका दिया जा सकता था, पर चयनकर्ताओं ने युवा चेहरों पर दांव खेलना बेहतर समझा, जिसके बाद भारतीय वनडे टीम में उनकी वापसी की उम्मीदें और कमजोर हो गई हैं।

Story first published: Wednesday, April 8, 2020, 15:06 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+