पाक महिला पत्रकार का ऑफर- कोहली दे दो, हमारी पूरी टीम ले लो, हुई बुरी तरह ट्रोल
नई दिल्ली। कप्तान कोहली की सेना ने जिस तरह से चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की वॉट लगाई है उससे उनके वतन के लोग काफी दुखी और निराश हैं। इंडिया-पाकिस्तान के मैच में पाक टीम हर लिहाज से 19 साबित हुई है और इस वजह से पाकिस्तान के ही लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम का जमकर मजाक बनाया लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी।

हमें एक साल के लिए कोहली दे दें...
दरअसल 4 जून को जब पाकिस्तानी टीम को लेकर ट्विटर पर काफी कुछ लिखा जा रहा था उसी दौरान वहां की जानी-मानी पत्रकार नज़राना गफ्फार ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय हमारी पूरी टीम ले लें और एक साल के लिए कोहली दे दें।
|
पत्रकार नजराना ट्विटर पर ट्रोल होने लगी
बस फिर क्या था, भारतीयों को ये सौदा कैसे पसंद आता, उन्होंने तो ये बात दिल पर ले ली और उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर नजराना को जो नजराना पेश किया, उसकी कल्पना भी उन्होंने कभी ख्वाब में नहीं की होगी और इसी वजह से पत्रकार नजराना ट्विटर पर ट्रोल होने लगी।
|
भड़क गए इंडियन यूजर्स
इंडियन यूजर्स ने लिखा कि एक भारतीय समर्थक के तौर पर, मैं ये सौदा नहीं करना चाहता।
|
तबसे ये सिलसिला बंद नहीं हुआ
तो वहीं देवेश नाम के यूजर ने लिखा कि ये सब एक अलग देश की मांग के साथ शुरू हुआ था, तबसे ये सिलसिला बंद नहीं हुआ।
|
राहुल गांधी को अपना अगला पीएम बना दो
शांतम कालरा ने तो हद ही कर दी कि राहुल गांधी को अपना अगला पीएम बना दो और कोहली को 2 साल के लिए ले जाओ, वो भी अपनी पाकिस्तान टीम दिए बिना।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications