टीम इंडिया के 'कप्तान' रहाणे के लिए एक साथ आई अच्छी और बुरी खबर
नई दिल्ली। जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं खेलेंगे। दरअसल कोहली इस दौरान इंग्लैंड में सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। कोहली की अनुपस्थिति में टीम की कमान अजिंक्य रहणे को दी है। गौरतलब है कि उपकप्तान होने के बावजूद रहाणे को कई बार प्लेइंग इलेवन में जगह तक नहीं दी गई इसलिए अब उनका टीम इंडिया के ऐतिहासिक टेस्ट मैच में कप्तान बनना खुशी देने वाली खबर है। दरअसल रहाणे इस समय आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं जो सबसे नीचे है।
हालांकि अजिंक्य रहाणे के लिए खुशी की खबर के अलावा एक बुरी खबर भी है। दरअसल बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के अलावा आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 व वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा की है। लेकिन रहाणे को टी-20 और वनडे टीम में जगह नहीं दी गई है। दरअसल एक वजह ये भी हो सकती है कि क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में रहाणे पिछले दिनों फ्लॉप रहे हैं जिस वजह से टीम में जगह नहीं दी गई है।
हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की जगह टीम में करुण नायर को मौका दिया गया है। इस एक मात्र टेस्ट में कुलदीप यादव की वापसी हुई है। साउथ अफ्रीका दौरे टेस्ट टीम का हिस्सा रहे रोहित शर्मा को इस एकमात्र टेस्ट में आराम दिया गया है। कोहली के अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को भी अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ चयनकर्ताओं ने शार्दुल ठाकुर को तेज गेंदबाज और कुलदीप को अतिरिक्त स्पिनर के तौर पर शामिल किया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
