For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अब राजस्थान की जगह इस टीम से आईपीएल खेलेंगे अजिंक्य रहाणे ?

नई दिल्ली। अजिंक्या रहाणे आईपीएल सीजन-13 जोकि 2020 में होगा, उस दाैरान राजस्थान राॅयल्स का साथ छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आईएएनएस से बात करते हुए सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में दोनों फ्रेंचाइजी टीमों के बीच बातचीत जारी है और अगर सबकुछ मनमाफिक रहा तो फिर 2020 आईपीएल सीजन में रहाणे को दिल्ली के खिलाड़ी के रूप में मैदान में देखा जा सकता है। सूत्र के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स रहाणे को अपने साथ जोड़ना चाहती है लेकिन यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि यह करार मूर्त रूप ले ही लेगा।

धवन ने बीते सीजन में 521 रन बनाए और यही कारण है कि दिल्ली की टीम 2012 के बाद पहली बार प्लेऑफ खेलने में सफल हुई। दिल्ली कैपिटल्स के एक अधिकारी ने कहा कि अगर रहाणे टीम में आ गए तो यह बहुत अच्छी बात होगी क्योंकि इससे टीम को नए स्वरूप के साथ-साथ ताकत भी मिलेगी। अगर करार को लेकर सहमति बनती है तो फिर दिल्ली की टीम को खुद को नए सिरे से तैयार करने की प्रक्रिया में काफी मदद मिलेगी। बीते सीजन में दिल्ली ने तीन खिलाड़ियों को देकर सनराइजर्स हैदराबाद से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को हासिल किया था।

अगर अजिंक्य रहाणे दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होते हैं तो इसके बदले राजस्थान में भी दिल्ली का कोई खिलाड़ी शामिल होगा। इस समय राजस्थान की नजर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो या मनजोत कालरा पर होगी। रहाणे 2008 और 2009 में मुम्बई इंडियंस के लिए खेले थे। 2010 आईपीएल में वह नहीं खेले थे और फिर 2011 में राजस्थान से जुड़े। इसके बाद रहाणे और राजस्थान का चोली-दामन का साथ रहा। बीच में दो साल तक राजस्थान की टीम प्रतिबंधित थी और इस दौरान रहाणे पुणे के लिए खेले। इसके बाद वह फिर टीम में लौटे लेकिन अब लगता है कि हालात बदलने वाले हैं।

Story first published: Monday, August 12, 2019, 16:35 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+