नई दिल्लीः अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज ने शानदार प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के बाद भी रहाणे सात अक्टूबर से शुरू हो रही टी-20 सीरीज के हिस्सा नहीं होंगे। रहाणे का टीम में शामिल न होना कई सवाल खड़े करता है। विराट कोहली पहले ही कह चुके हैं कि वो साल 2019 की टीम अभी से बना रहे हैं। तो ये अजिंक्य रहाणे-विराट कोहली की टीम का हिस्सा होंगे।
वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार अच्छी बल्लेबाजी के बाद भी राहणे को टी-20 में जगह न मिल पाना। कई लोगों को हजम नहीं हो रहा। क्योंकि पिछले कई सालों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो उन्होंने आईपीएल के 111 मैचों में 3057 रन बनाए हैं, वो भी 33.59 की औसत से।
साल 2017 में उन्होंने 382 रन बनाए, वहीं 2016 में 480 रन और 2015 में उनके बल्ले से 540 रन बनाए हैं। टी-20 में शामिल न होने पर रहाणे ने कहा है "टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं ने फैसला लिया है जिसका मैं सम्मान करता हूं। टीम में चयन के लिए प्रतिस्पर्धा ज़रूरी है जिससे आपको सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है। जिसे भी मौका मिलता है, उसने अच्छा प्रदर्शन किया है।