Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बिना दर्शकों के IPL खेलना चाहते हैं अजिंक्य रहाणे, कहा- परहेज नहीं

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलने वाले अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अपनी टीम के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की जिसमें उन्होंने बिना दर्शकों के मैच कराने की वकालत की। अजिंक्य रहाणे का मानना है कि अगर खाली स्टेडियम में खेलने से फैन्स की सुरक्षा सुनिश्चित होती है तो वह इंडियन प्रीमियर लीग हो या फिर कोई और खेल उसे बिना दर्शकों के कराने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं हैं।

उन्होंने कहा, 'जहां तक आईपीएल या अन्य खेलों का सवाल है, मेरा मानना है कि यह दर्शकों के बिना खेला जा सकता है। हम सभी ने घरेलू क्रिकेट खाली मैदानों में खेला है तो यह हमारे लिए नया नहीं है। बेशक हम अपने प्रशंसकों के बिना कुछ नहीं है और यही वजह है कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्हें घर बैठे मैच देखने को मिल रहे हैं तो यह अच्छा है। उनकी सुरक्षा के लिए अगर हमें खाली मैदान में खेलना पड़े तो मैं तैयार हूं।'

और पढ़ें: मोइन अली चाहते हैं 'द हंड्रेड' के आयोजन में देरी, कहा- जल्दबाजी दिखाने की जरूरत नहीं

रहाणे ने कहा कि इस महामारी और लॉकडाउन ने उन्हें छोटी-छोटी चीजों की अहमियत और उसमें खुश रहना सिखा दिया।

इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान रहाणे ने कहा ,'कोरोना महामारी ने सभी को सिखा दिया है कि अप्रत्याशित चीजें हो सकती है। इसलिए हम जो कर रहे हैं, उसी में खुश रहना चाहिए और उसकी अहमियत समझनी चाहिए।'

लॉकडाउन में समय बिताने को लेकर अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह अपनी बीवी और बेटे के साथ पूरा समय बिता रहे हैं और मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग के मार्गदर्शन में खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

और पढ़ें: ऋषभ पंत समेत 7 खिलाड़ियों को टॉम मूडी ने बताया T20 का बेस्ट बल्लेबाज, जानें टॉप पर कौन

उन्होंने कहा, 'मेरे आदर्श हमेशा से राहुल सर (राहुल द्रविड़) और सचिन सर रहे हैं लेकिन मैं रिकी सर का भी फैन रहा हूं। मैं उनकी बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण की नकल करता था। मैं उनके मार्गदर्शन में खेलने को लेकर उत्साहित हूं।'

Story first published: Thursday, April 30, 2020, 14:32 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+