नई दिल्ली। आम तौर पर देश के होनहार क्रिकेटर अजिंक्ये रहाणे में लोग राहुल द्रविड़ का क्लोन देखते हैं, लेकिन दुनिया में ऐसा भी कोई है जिसे रहाणे में द्रविड़ नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर का अक्स दिखता है। जी हां यह बात कही है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वा ने।
जिन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि रहाणे एक बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, उन्हें देखकर मुझे सचिन याद आते हैं। वो टेक्निकली काफी स्मार्ट हैं इसलिए मुझे उन्हें देखकर ना जा क्यूं सचिन याद आ जाते हैं।
द्रविड़ के क्लोन रहाणे में सचिन का अक्स देखते हैं स्टीव वा
वा ने कहा कि राहणे की बैक स्विंग काफी अधिक नहीं है लेकिन उस तकनीक काफी मजबूत है, वह मैदान पर चारों तरफ शॉट खेल सकता है और धैर्यवान है। एक खिलाड़ी के रूप में वह मुझे पसंद है और वह भारत के लिए काफी रन बनाएगा।