For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहाणे हैं तैयार, बताया टेस्ट में अपनी सफल वापसी का राज

नई दिल्ली: अजिंक्य रहाणे ने टीम में जगह बनाने के लिए लंबा इंतजार किया है। इस दौरान वे तब भी नहीं थके जब उनके आस-पास कि दुनिया उनके टीम में वापसी को लेकर अटकलें लगाने लगी थी। रहाणे सीमित ओवरों के क्रिकेट से पहले ही लगभग गायब हो चुके हैं, यहां तक की आईपीएल 2019 के सीजन के दौरान उनसे प्रतियोगिता के बीच में कप्तानी छीन ली गई थी और स्टीव स्मिथ को दे दी गई थी। लेकिन रहाणे से सभी संघर्षों से तपकर खुद को एक बार फिर से भारतीय टेस्ट टीम का अहम सदस्य साबित कर दिया।

रहाणे अब भारतीय टेस्ट उपकप्तान हैं और उनको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 अक्टूबर से तीन मैचों की सीरीज में शुरुआत करनी है। इस मैच से पहले रहाणे ने अपने करियर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने लंबा इंतजार किया। रहाणे ने पत्रकारों से बताया, 'मुझे अपने टेस्ट डेब्यू के लिए दो साल और 17 टेस्ट मैचों का इंतजार करना पड़ा और इस शतक के लिए (जो वेस्टइंडीज दौरा 2019 पर लगाया था) मुझे 17 टेस्ट मैचों का इंतजार करना पड़ा। इसमें कोई ना कोई कनेक्शन है।'

रहाणे ने आगे कहा, 'जब में हैंपशायर (इंग्लिश काउंटी) के लिए खेल रहा था, तब मैं सोचता कि अपने टेस्ट डेब्यू से पहले मैं कैसा खेला करता था। तब मैं अपने खेल का लुत्फ उठाता था लेकिन पिछले 17 टेस्ट मैचों से मैंने अपने शतक के बारे में सोचना शुरू कर दिया था। इस बार वेस्टइंडीज में मैंने तय किया कि फिर से अपने खेल का मजा उठाना है और शतक के बारे में नहीं सोचना है, चाहे कुछ भी हो जाए। अगर शतक आना है तो ये आ जाएगा। मेरा फोकस स्थितियों के हिसाब से खेलने पर था और किस्मत से मैंने शतक भी बना दिया।'

रहाणे ने यह भी बताया कि वे अपने परिवार में नए सदस्य के आने का इंतजार कर रहे हैं और इसको लेकर भी रहाणे काफी उत्साहित हैं।

उपकप्तान ने कहा कि शतक ना लगने के बाद भी उनके विश्वास में कभी कमी नहीं आई। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह जरूरी था कि मैं अपने जोन में रहूं । जब आप रन बनाते हैं तो सब अच्छा दिखता है। मेरे लिए जरूरी था कि अपनी क्षमताओं पर विश्वास करूं। मैं तकनीकी चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा था। मेरे लिए ज्यादा मायने यह रखता था कि मैं मुश्किल परिरिस्थितियों में खुद को मानिसक रूप से कैसे मैनेज करता हूं।' बता दें कि कैरेबियाई दौरे पर रहाणे ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 271 रन बनाए और उनसे ज्यादा रन केवल हनुमा विहारी ने बनाए।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रहाणे का मानना है- 'यह महत्वपूर्ण है कि हम सीरीज जीतें, क्योंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शुरू हो चुकी है। आप किसी भी टीम को हल्के से नहीं ले सकते।'

Story first published: Tuesday, October 1, 2019, 10:03 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+