चेन्नई में सहवाग ने जमाया दोहरा शतक

By Staff
चेन्नई, 28 मार्चः चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में साउथ अफ्रीका के 540 रन के जवाब में टीम इंडिया ने जबरदस्त पलटवार करते हुए 293 रन बना लिए हैं. भारत के धुरंदर बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने दोहरे शतक के साथ अपने टेस्ट करियर में एक और सितारा जोड़ लिया है. सहवाग फिलहाल 196 बॉल के साथ 203 रन
भारत के खाते में जोड़ चुके हैं.

आज सुबह पारी की शुरुआत करते हुए वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर ने भारत को मजबूत शुरुआत दी. दोनों की जोड़ी ने साथ मिलकर 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई. भोजनकाल के कुछ देर बाद जाफर 73 रनों के निजी स्कोर पर पॉल हैरिस की गेंद पर जैक्स कैलिस को कैच थमा बैठे. उन्होंने 166 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाए.

हाशिम अमला (159) के आकर्षक शतक और मार्क बाउचर (70) के सहयोग से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने दूसरे दिन के पहले दो सत्र में भारतीय गेंदबाजों पर पूरी तरह दबदबा बनाये रखकर अपनी पहली पारी में 540 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है.

एम ए चिंदबरम स्टेडियम की पिच पर तीसरे सत्र में हरभजन सिंह ने कुछ समय के लिये पुछल्ले बल्लेबाजों पर दबदबा बनाया लेकिन इसके बाद फिर से बल्लेबाज हावी हो गये और अब बारी वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर की है. जिन्होंने खेल समाप्ति तक भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 176 रन पर पहुंचा दिया.

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन और मखाया एनटीनी तथा स्पिनर पाल हैरिस भारतीय बल्लेबाजों पर कोई असर नहीं छोड़ पाये. आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गये अंतिम टेस्ट में शतक जड़ने वाले सहवाग ने शुरू से पूरे प्रवाह में बल्लेबाजी की उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का मारा.

दूसरी तरफ आस्ट्रेलियाई दौरे में असफल रहे जाफर ने शुरू में हाथ खोलने के बाद अपने साथी के आक्रामक तेवरों का लुत्फ उठाना ही उचित समझा. अफ्रीकन बोलर्स को लंच तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है.

इससे पहले कल के मैच में अपने शीर्ष और मध्यक्रम के निखरे प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका लगातार भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़ता रहा. सुबह और लंच के बाद के सत्र में भारत केवल एक-एक विकेट ही झटक सका, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने इस दौरान क्रमशः 100 और 97 रन ठोंक डाले.

हालांकि हरभजन ने चायकाल के बाद चार में से तीन विकेट जल्दी-जल्दी लेकर दक्षिण अफ्रीका को गगनचुंबी स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया. उन्होंने पारी में कुल पांच विकेट हासिल किए. उनके अलावा कप्तान अनिल कुंबले को 106 रन पर दो जबकि शांतकुमारन श्रीसंथ और सहवाग को एक-एक विकेट मिला.

Story first published: Friday, March 28, 2008, 12:27 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+