धोनी ने कोहली को हीरो बनाने के लिए रहाणे का खेल बिगाड़ दिया?
राजकोट। राजकोट का मैच भारत जीतते-जीतते हार गया लेकिन इस हार के बाद कप्तान धोनी ने जो बयान दिया वो काफी हैरतअंगेज था। धोनी ने कहा कि हमने आज के मैच में रहाणे की बैटिंग आर्डर को चेंज किया था क्योंकि नंबर तीन पर कोहली को खिलाना था क्योंकि वो काफी समय से रन नहीं बना पा रहा था इसलिए हमने आज उसे पहले भेजा था।
अब इतने अनुभवी कप्तान से आप इस तरह के बचकाने फैसले की उम्मीद तो नहीं कर सकते हैं ना, रहाणे नंबर तीन के खिलाड़ी हैं और उन्होंने इससे पहले के दो मैचों में अच्छी बैटिंग की है, यह बात जानते हुए भी धोनी ने विराट कोहली के लिए इस तरह का फैसला लेकर क्या साबित किया है, आखिर उनके इस गलत फैसले का भुगतान टीम इंडिया को हार कर करना पड़ा।
हार के बाद धोनी ने कहा -विकेट लगातार धीमा होता गया जिससे बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना मुश्किल हो गया
http://t.co/U1wxYpJ2NN #INDvsSA
— ABP न्यूज़ हिंदी (@abpnewshindi) October 18, 2015 मालूम हो कि राजकोट में विराट कोहली अपने मनपसंद प्लेस नंबर तीन पर खेले और 77 रन बनाए, हालांकि उनका यह रन भारत को जीत नहीं दिला पाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
