एजबेस्टन में पहला सैकड़े जड़ने वाले बल्लेबाज बने अजिंक्य रहाणे

बर्मिघम। और आखिरकार भारत ने अपनी हार का बदला ले ही लिया। मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में हुए चौथे एकदिवसीय मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे जीत के हीरो रहे जिन्होंने करियर के 33वें मैच में अपना पहला शतक जमाया। इसके साथ ही रहाणे भारत की ओर से एजबेस्टन पर एकदिवसीय मैच में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।

मालूम हो कि जबरदस्त फार्म में चल रहे रहाणे ने शतक बनाने के लिए 96 गेंदों का सामना किया जिसमें नौ चौके तथा चार छक्के लगाए। रहाणे ने 100 गेंदों का सामना कर 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 106 रनों की शानदार पारी खेली और भारत को नौ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

रहाणे से पहले एजबेस्टन पर भारत की तरफ से सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड गुंडप्पा विश्वनाथ के नाम था। विश्वनाथ ने नौ जून 1979 को वेस्टइंडीज के खिलाफ एजबेस्टन पर 75 रनों की पारी खेली थी।

एजबेस्टन में पहला सैकड़े जड़ने वाले बल्लेबाज बने अजिंक्य रहाणे

एजबेस्टन पर भारत के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली हैं, जिन्होंने 27 अगस्त, 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ 72 रनों की पारी खेली थी। एजबेस्टन पर हालांकि भारत के सबसे सफल खिलाड़ी राहुल द्रविड़ रहे। द्रविड़ ने इस मैदान पर खेले गए चारमैचों में सभी में अर्धशतक जमाए।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड को एजबेस्टन में मंगलवार को हुए चौथे एकदिवसीय मुकाबले में नौ विकेटों से मात दे दी।

इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला पर कब्जा कर लिया। अजिंक्य रहाणे (106) और शिखर धवन (नाबाद 97) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने इंग्लैंड से मिले 207 रनों के लक्ष्य का बड़ी आसानी से 30.3 ओवरों में हासिल कर लिया।

Story first published: Wednesday, September 3, 2014, 7:39 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+