For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अजिंक्या रहाणे बोले- मेरे अंदर से आवाज आ रही है, मैं वनडे में वापसी करना चाहता हूं

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के उप-कप्तान अजिंक्या रहाणे ने उम्मीद जताई है कि वो वनडे क्रिकेट में भी जल्द वापसी करेंगे। यहां तक कि उन्होंने यह बात भी कही है कि वो किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है। उन्होंने फरवरी 2018 के बाद को वनडे मैच नहीं खेला है। 32 साल के रहाणे ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर बातचीत में कहा, 'मैं वनडे क्रिकेट में किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, बताैर ओपनर भी खेल सकता हूं और नंबर चार पर भी। मेरे अंदर से आवाज आ रही है, मैं वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी करना चाहता हूं।'

मुंबई के इस बल्लेबाज ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि मुझे कब माैका मिलेगा। यह सब अपने आप में सकारात्मक रहने और अपनी क्षमता को जानने के बारे में है।' बता दें कि नंबर के लिए आना रहाणे के लिए आसान नहीं रहने वाला क्योंकि श्रेयस अय्यर ने इस जगह पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर पहले से ही रोहित शर्मा और शिखर धवन की जगह पक्की है। रहाणे से पूछा गया कि वनडे इंटरनैशनल में वो किस बैटिंग ऑर्डर पर खेलना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, 'मैंने ओपनिंग करने का लुफ्त उठाया है, लेकिन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने में भी मुझे कोई परेशानी नहीं है। मैंने दोनों जगह पर बल्लेबाजी करने के लिए हूं।'

90 वनडे मैच खेल चुके रहाणे ने कहा, 'कुछ समय तक नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के बाद फिर से अचानक पारी शुरू करना और उससे सामांजस्य बैठाना बहुत कठिन है, जो मैंने किया था। यह कहना कठिन है कि मुझे कौन सी जगह पसंद है। मैं दोनों में अच्छा कर सकता हूं।' उनसे टी20 टीम में वापसी पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं टी20 क्रिकेट में किसी को फॉलो नहीं करता हूं। मैं अंदर से बाहर की तरफ शॉट खेलना पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि अगर आप अपने शॉट्स के बारे में सुनिश्चित हैं, तो आपको उसे खेलना चाहिए। अगर मैं 18वें ओवर में खेल रहा हूं तो मेरा लक्ष्य होगा कि मैं अपनी स्ट्राइक रेट को 150-160 तक कैसे पहुंचा सकता हूं।'

Story first published: Saturday, July 11, 2020, 18:36 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+