For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लोग जो कहते हैं, उससे फर्क नहीं पड़ता, पिच पहले जैसी ही रहेगी : रहाणे

नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज अभी तक बेहद दिलचस्प रही है। सीरीज में भारत भले ही 2-1 से आगे है, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करने के लिए दोनों टीमों जंग आखिरी मैच में देखने को मिलेगी। तीसरा टेस्ट महज 2 दिन में खत्म हो गया था, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पिच पर स्पिनरों का बोलबाला रहा, जिस कारण टीमें 150 का आंकड़ा भी नहीं छू पाईं। इंग्लैंड हारा तो कई पूर्व दिग्गजों ने पिच पर सवाल खड़े कर दिए। लेकिन अब चाैथे मैच की शुरूआत से पहले भारत के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बयान देकर साफ कहा कि आखिरी मैच में भी पिच पहले जैसा ही बर्ताव करेगी।

चौथा टेस्ट 4 मार्च से शुरू होगा। मैच से पहले रहाणे ने कहा, ''मेरे हिसाब से पिच तीसरे टेस्ट जैसी ही रहेगी जहां स्पिनरों को मदद हासिल होगी। गुलाबी गेंद से थोड़ा फर्क पड़ता है क्योंकि यह लाल गेंद की तुलना में थोड़ा तेजी से निकलता है। लेकिन हमें इन चीजों के हिसाब से ढलना होगा। अब आखिरी मैच की पिच भी वैसी ही रहेगी, जैसी आखिरी दो मैचों में थी।''

वहीं पिच पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए रहाणे ने कहा, ''लोग जो कहते हैं कहने दीजिए, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जब हम विदेशी दौरे पर जाते है तो तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। तब इसको लेकर कोई भी सवाल नहीं करता है। तब वे भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक की बात करते है। मुझे नहीं लगता कि इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।'' उन्होंने आगे कहा कि यह पिच भी वैसी ही दिख रही है, लेकिन हमें अभी देखना होगा कि यह कैसा बर्ताव करती है। हम टीम के तौर पर इंग्लैंड का सम्मान करते है। वे पहले टेस्ट में अच्छा खेले और हम उसके बाद के दो मैचों में बेहतर रहे। रहाणे ने कहा कि जब आप स्पिनरों की मददगार पिच पर खेलते है तो आपको गेंद की दिशा के मुताबिक खेलना होता है। यदि गेंद घूम रही है तो फिर आपको अधिक सोचने की जरूरत नहीं होती है।

इशांत शर्मा ने हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तुलना वनडे वर्ल्ड कप से की थी। रहाणे ने इशांत के इस बयान पर सहमति दिखाते हुए कहा, ''हां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतना वर्ल्ड कप जीतने की तरह की है। हम सभी उसी ओर ध्यान लगाए हुए हैं, लेकिन अभी हमारा ध्यान सिर्फ चौथे टेस्ट पर है।''

Story first published: Tuesday, March 2, 2021, 21:09 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+