For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लॉकडाउन में आर्या संग रहाणे बिता रहे समय, कुकिंग के लिए पत्नी से लेते हैं टिप्स- VIDEO

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्य इस समय लॉकडाउन के दौरान अपने परिवारों के साथ समय बिता रहे हैं। अक्सर क्रिकेट के कारण हर समय परिवार से दूर रहने वाले खिलाड़ियों के लिए यह एक सुखद अहसास भी है। हालांकि चहल जैसे मजाकिया व्यक्तितत्व के खिलाड़ियों को घर में रोकना मुश्किल है लेकिन वे भी लॉकडाउन जैसी गंभीरता को समझते हुए घर पर हैं।

इसी बीच भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए यह समय परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण पलों को बिताने जैसा है। रहाणे के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वे अपनी बेटी के साथ पूरा समय दे पा रहे हैं। उनकी बेटी का नाम आर्या है और वह 6 महीने की है। ऐसे में रहाणे के लिए पत्नी की मदद करने के साथ बेटी को खिलाने का बढ़िया समय आया है जिसको वे सकारात्मकता के साथ ले रहे हैं।

बीसीसीआई ने रहाणे का वीडियो शेयर करते हुए दिखाया है कि टेस्ट उपकप्तान रहाणे की दिनचर्या कैसी है। लॉकडाउन डायरिज नाम से प्रेरित करने वाली इस वीडियो सीरीज में रहाणे बताते हैं कि वे सुबह उठकर सबसे पहले 35-40 मिनट तक वर्कआउट करते हैं और अब उन्होंने कराटे की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

रहाणे ने कहा- 'जैसा की आप लोग जानते हैं कि मैं कराटे में बचपन में ब्लैक बेल्ट रहा हूं और अब मुझे फिर से कराटे शुरू करने का मौका मिला है जिसको मैं हफ्ते में 5 दिन तक कर लेता हूं।'

रहाणे आर्या के बारे में बताते हुए कहते हैं- किसी को आर्या के साथ जल्दी उठना होता है तो वो मैं उठता हूं और इतने राधिका घर के काम कर लेती है। लॉकडाउन का प्लस पॉइंट ये है मैं आर्या के साथ काफी समय बिता रहा हूं। जब दिन में आर्या सोती है तो मैं घर के काम में उसकी मदद करता हूं। कुकिंग के लिए राधिका से टिप्स लेता हूं। '

रहाणे ने आगे बताया कि वह एक किताब पढ़कर अपना खाली समय काटते हैं और संगीत सुनना भी उनको पसंद हैं। बीसीसीआई ने यह वीडियो शेयर किया है जिसको आप यहां पर देख सकते हैं-

Story first published: Sunday, April 12, 2020, 9:05 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+