
रहाणे के औसत पर सवाल:
आपको बता दें, अजिंक्य रहाणे ने पिछले 20 मैचों में 32.22 के औसत से सिर्फ 999 रन बनाए हैं। पिछले दो साल से रहाणे की फॉर्म काफी नपी-तुली रही है। इस बात को लेकर भी रहाणे ने कहा, "मैं नहीं सोचता कि इस बात से कोई समस्या है। कई बार ऐसे फेज भी आते हैं, जब आप 30 और 40 रन को शतक या अर्धशतक में नहीं बदल पाते। हर बड़े खिलाड़ी के साथ ऐसा होता है।"

वर्ल्ड कप 2019 के लिए दावेदारी!
वहीं, जब रहाणे से पूछा गया कि क्या आप 2019 का वर्ल्ड कप खेलेंगे? इसके जवाब में अजिंक्य रहाणे ने कहा , "मुझे भरोसा है कि मैं निश्चित रूप से 2019 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनूंगा। इसीलिए मैंने विजय हजारे और देवधर ट्रॉफी खेली।" बता दें कि रहाणे ने बतौर कप्तान अपनी टीम को फाइनल जिताया था। इसके अलावा खिताबी भिड़ंत में रहाणे ने शानदार शतकीय पारी भी खेली थी।

इंग्लैंड और वेल्स में हैं वर्ल्ड कप:
आपकी जानकारी के लिए बता दें, अगले साल मई से जुलाई के बीच होगा। वर्ल्ड कप का वेन्यू इस बार इंग्लैंड और वेल्स है जहां हर एक बल्लेबाज के लिए चुनौती होती है। खासकर अगर बात एशियाई टीमों की हो। हाल ही में इंडिया ने इंग्लैंड में वनडे और टेस्ट सीरीज गंवाई थी। वहां ज्यादातर भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज फेल साबित हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications
