एंटीगुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले अजिंक्या रहाणे ने कहा कि वेस्टइंडीज की धीमी पिच पर जीत दर्ज करने के लिए गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को धैर्य से खेलना काफी अहम होगा। रहाणे ने कहा कि हमारी प्रैक्टिस काफी अच्छी रही है, हमने दो वार्म अप मैच खेले हैं और मुझे लगता है कि लड़कों ने काफी अच्छा खेल दिखाया है, खासतौर पर गेंदबाजों ने क्योंकि पिच अपेक्षाकृत धीमी है।
सर विव रिचर्ड्स से मिली विराट एंड कंपनी, तस्वीरें
गेंदबाजों के लिए यह काफी चुनौती भरा है लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। अभी तक का सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है लेकिन हमने प्रैक्टिस सेशन को काफी रोचकपूर्ण तरीके से खेला है और हम टेस्ट सीरीज के प्रति सकारात्मक है।
रहाणे ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आगे के मैचों में इसी तरह की धीमी पिच होगी, लेकिन इसके लिए हमें 21 जुलाई तक का इंतजार करना होगा। सेंट कीट्स काफी धीमा था, वह बहुत हद तक भारतीय पिच की तरह था और हम ऐसी ही पिच पर खेलने का अभ्यास कर रहे हैं।
20 साल बाद आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे पाकिस्तान के गेंदबाज
स्पिन गेंदबाजों की तारीफ करते हुए रहाणे ने कहा कि उन्होंने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन जो बात अहम होगी वह है धैर्य के साथ पूरे 90 ओवर तक खेलना। मुझे लगता है कि नयी गेंद से अमित मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी की जबकि दूसरे सेशन में अश्विन व जडेजा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐेसे में गेंदबाजों की साझेदारी काफी अहम होगी।
टीम इंडिया के नये कोच की तारीफ करते हुए रहाणे ने कहा कि हम उन्हें बतौर कोच पाकर काफी खुश हैं। उनका अनुभव हमारी टीम को आगे ले जाने में काफी मददगार होगा। पिछले तीन हफ्तों में उनके साथ का अनुभव शानदार रहा है।