Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिल्ली पहुंची विजेता टीम, भव्य स्वागत

नई दिल्ली, 6 मार्चः ऑस्ट्रेलिया में भारत का झंडा बुलंद कर आज स्वदेश लौटी विजेता भारतीय टीम का दिल्ली के फिरेज़शाह कोटला स्टेडियम में भव्या स्वागत किया गया. सबसे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को तिलक लगाकर और ढ़ोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया और फिर उन्हें फिरोजशाह स्टेडियम के लिए रवाना किया गया. हवाई अड्डे पर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सैंकडों की तादाद में लोग खड़े थे अपने प्यारे खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए लोग सुबह से ही इतेज़ार कर रहे थे लेकिन सुरक्षा कारणों से खिलाड़ियों को पीछे के रास्ते से निकाला गया.

इस कारण लोग एयरपोर्ट में तो उनसे मिल नहीं पाए लेकिन स्टेडिया में लोगों की भीड़ पहले से तैयार है हाथों में तिरंगा लहराते हुए लोग लगातार 'विश्व चैम्पियन जिंदाबाद" के नारे लगा रहे. यहां उन्हें अपने प्यारे खिलाड़ियों को देखने का एक मौका मिल सकता है. हालांकि खिलाड़ियों ने पहले ही कह दिया है कि वे काफी थके हुए हैं इसलिए समारोह ज्यादा लंबा नहीं चलेगा.

जिस बस से खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे उसपर फूलों से सजाया गया. बस के ईदगिर्द पुलिस का कड़ा पहरा होने की वजह से क्रिकेट प्रेमियों को खिलाड़ियों की झलक नहीं मिल पाई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले योजना बनाई थी कि ऑस्ट्रेलिया में 26 साल बाद त्रिकोणीय सिरीज़ पर कब्जा करने वाली भारतीय टीम का हवाई अड्डे से कोटला मैदान तक विजय जुलूस निकाला जाए, लेकिन बाद में यह योजना रद्द कर दी गई.

बीसीसीआई के अध्यक्ष शरद पवार और डीडीसीए के अध्यक्ष अरुण जेटली खिलाड़ियों का स्वागत करेंगे.स्वागत समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना भी मौजूद रहेंगे. लेकिन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित शहर से बाहर होने के कारण इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगी.

जेटली ने कहा कि जो लोग इस नागरिक अभिनंदन को देखने आना चाहते हैं, उनके लिए फ़िरोज़शाह कोटला स्टेडियम के दरवाज़े खुले हुए हैं. नागरिक अभिनंदन के लिए एक विशाल मंच बनाया गया है.साथ ही ट्रॉफा के आकार का केक भी खिलाड़ियों का इंतेज़ार कर रहा है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+