For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने ऑस्ट्रलिया को बताया टेस्ट सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार

India VS Australia 1st Test: Australia is still Favourites, Says Ajinkya Rahane| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। ऐसे में जब भारत से 70 साल का सूखा खत्म करने की उम्मीदें सब कर रहे हैं, तो भारतीय टीम के एक सदस्य ने ही एक बार फिर से कंगारूओं को जीत का दावेदार बताया है। भारत के इस खिलाड़ी ने यह बात तब कही जब 'कमजोर' कंगारूओं को पीटने की पूरी तैयारी में भारतीय टीम दिख रही है।

'ऑस्ट्रेलिया टीम अब भी जीत की दावेदार है।'

'ऑस्ट्रेलिया टीम अब भी जीत की दावेदार है।'

यह बात किसी और ने नहीं बल्कि भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज आजिंक्य रहाणे ने की। रहाणे का मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना भी ऑस्ट्रेलिया में पूरा दमखम है। रहाणे ये यह बात ऑस्ट्रेलिया टीम की क्षमताओं पर पूछे गए सवाल पर कही। रहाणे ने कहा, 'मुझे लगता है जो भी कोई अपने घर में खेलती है, वह उनके लिए बढ़िया मौका होता है और मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया टीम अब भी जीत की दावेदार है।'

VIDEO : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के 'छक्के' छुड़ाने की तैयारी में ऐसे जुटे हैं विराट

कहीं यह भारतीय टीम की सोची समझी रणनीति तो नहीं..

कहीं यह भारतीय टीम की सोची समझी रणनीति तो नहीं..

'हम उनको हल्के में लेने नहीं जा रहे हैं। आप उनका गेंदबाजी आक्रमण देखे जो एक टेस्ट मैच जिताने के लायक है। इसलिए मैं अब भी कंगारूओं को जीत का दावेदार मानता हूं।' वैसे रहाणे का यह बयान भारतीय टीम की उस सोची समझी रणनीति के तहत है कि मनोवैज्ञानिक दबाव खुद पर नहीं बल्कि कंगारुओं पर दो। क्योंकि चौतरफा भारतीय टीम के जीतने की बात हो रही है। इसलिए रहाणे वापस ऑस्ट्रेलिया को फेवरिट बताकर इस दबाव को मेजबानों पर डालना चाहते हैं।

'लंबी साझेदारियां और जीत पक्की'

'लंबी साझेदारियां और जीत पक्की'

वहीं, भारतीय टीम की तैयारियों पर बात करते हुए रहाणे ने कहा कि क्रिकेट एक टीम खेल है। सभी बल्लेबाजों की कुछ ना कुछ योगदान करने की जिम्मेदारी है। हमारे लिए लंबी साझेदारियां बहुत जरूरी हैं। यही ऑस्ट्रेलिया में हमारी मदद करेगा।

Story first published: Tuesday, December 4, 2018, 18:24 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+