oi-Akash Singh
नई दिल्ली। एशिया कप 2018 के खिताब पर कब्जा करने के बाद अब भारतीय टीम की नजर वेस्टइंडीज दौरे में धमाल मचाने की है जिसकी शुरुआत 4 अक्टूबर से हो रही है। वहीं इस मुकाबले की सबसे खास बात ये है कि इस दौरे पर टीम में दो नए चेहरों को शामिल किया गया है। पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल, इन दो युवा खिलाड़ियों से भारत को खासा उम्मीदें है। बता दें कि मुंबई के पृथ्वी शॉ ने इस साल आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान किया था, वहीं घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। हालांकि शॉ के लिए इस बेहद अहम दौरे से पहले टीम के उपकप्तान रहाणे ने उन्हें एक अहम सलाह दी है। उन्होने कहा कि पृथ्वी को अपने अंदाज में ही बल्लेबाजी करनी चाहिए।
दी ये बड़ी सलाहः रहाणें ने कहा कि मुझे पृथ्वी शॉ के लिए खुशी है। मैंने उसे करियर की शुरुआत से देखा है. हम साथ में अभ्यास करते थे। वह आक्रामक सलामी बल्लेबाज है और भारत ए के लिए अच्छा खेलने का उसे फल मिला है। रहाणे ने यह नहीं कहा कि पृथ्वी और मयंक अग्रवाल में से कौन राजकोट में चार अक्टूबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में केएल राहुल के साथ पारी का आगाज करेगा। रहाणे ने कहा,'मुझे नहीं पता कि टीम संयोजन क्या होगा, लेकिन कोई दबाव नहीं है। हर किसी को खुलकर खेलने का मौका है। मैं उसे शुभकामना देता हूं और मुझे यकीन है कि वह अच्छा खेलेगा. मैं चाहता हूं कि वह उसी तरह खेले जैसे मुंबई और भारत ए के लिए खेलता है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, October 2, 2018, 19:33 [IST]
Other articles published on
Oct 2, 2018