For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या राहुल द्रविड़ बनेंगे भारतीय टीम के अगले हेड कोच, अजीत आगरकर ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। शिखर धवन की कप्तानी और राहुल द्रविड़ की कोचिंग में श्रीलंका दौरे पर पहुंची भारतीय टीम ने रविवार को वनडे सीरीज के पहले मैच में विजयी आगाज किया। कोलंबो के मैदान पर खेले गये इस मैच में भारतीय टीम ने 263 रनों के लक्ष्य को आसानी से 36 ओवर में हासिल कर 7 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर ने टीम के कोच और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ की जमकर तारीफ की है। अजीत आगरकर का मानना है कि अगर भारतीय टीम के अगले हेड कोच के नाम पर विचार किया जाता है तो राहुल द्रविड़ को किसी भी तरह का ऑडिशन देने की दरकार नहीं है।

उल्लेखनीय है कि भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली की टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है तो वहीं पर शिखर धवन की कप्तानी में युवाओं से सुसज्जित दूसरी टीम श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेल रही है। विराट सेना के साथ टीम के हेड कोच रवि शास्त्री के जाने से बीसीसीआई ने एनसीए अध्यक्ष राहुल द्रविड़ को श्रीलंका दौरे पर बतौर कोच टीम के साथ भेजा है।

और पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो में आसानी से जीता भारत, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

गौरतलब है कि भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल इस साल यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के साथ ही समाप्त हो जायेगा जिसके चलते अभी से कयास लगाये जा रहे हैं कि राहुल द्रविड़ उन्हें रिप्लेस करते नजर आयेंगे। इस बीच अजीत आगरकर ने राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए सोनी लिव के प्री मैच मैच शो में 2018 के अंडर-19 विश्वकप को याद किया जिसमें द्रविड़ ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली टीम के साथ विश्व कप जीता था।

उन्होंने कहा,'मेरा मानना है कि राहुल को किसी ऑडिशन की दरकार नहीं है। रवि शास्त्री ने कुछ भी गलत नहीं किया सिवाय विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में मिली हार के सिवा, द्रविड़ की वजह से अंडर-19 टीम को फायदा हुआ, एनसीए में मौजूद अन्य कोच और राज्य संघ की उन्होंने काफी मदद की है।'

और पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो मे 10 हजारी बनें शिखर धवन, अर्धशतक ठोंक की जबरदस्त वापसी

आपको बता दें कि श्रीलंका दौरे पर पहुंची भारतीय टीम में शामिल ज्यादातर युवा खिलाड़ी राहुल द्रविड़ की देख रेख में आगे बढ़े हैं। इसके साथ ही राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ बढ़ाने का भी श्रेय दिया जाता है।

Story first published: Sunday, July 18, 2021, 23:22 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+