For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अजीत अगरकर की ख्वाहिश- ये भारतीय बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जरूर लगाए

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर अजित अगरकर ने अपनी एक ऐसी ख्वाहिश जाहिर की है जिसे कप्तान विराट कोहली पूरी करेंगे। दरअसल, अगरकर का कहना है कि वो चाहते हैं किकोहली अपने करियर में कम से कम एक बार तिहरा शतक जरुर लगाएं। उनका मानना है कि तिहरा शतक लगाना कोहली के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। उनके पास यह काम करने की क्षमता है।

विराट के पास है क्षमता

विराट के पास है क्षमता

अगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड शो में यह बात कही। अगरकर ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि विराट कोहली अपना करियर समाप्त करने से पहले टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जरुर लगाएं। अभी तक भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में 3 तिहरे शतक लगाए हैं। दो वीरेंदर सहवाग ने अकेले लगाए हैं और एक तिहरा शतक करुण नायर के बल्ले से आया है। विराट कोहली के पास कई सारी उपलब्धियां हैं और उनके पास तिहरा शतक लगाने की भी क्षमता है।

बताया बेहतरीन बल्लेबाज

बताया बेहतरीन बल्लेबाज

अजित अगरकर ने आगे कहा, ''मुझे उम्मीद है कि संन्यास लेने से पहले विराट कोहली तिहरा शतक जरुर लगाएंगे। हालांकि उससे पहले भी कई रिकॉर्ड हैं जो वो तोड़ने वाले हैं। ऐसा लगता है कि वो 20 सालों से खेल रहे हैं। जिस तरह से वो आगे बढ़ें हैं वो वाकई काबिलेतारीफ है। इस समय वो दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं।''

वो 3 नामी बल्लेबाज, जो IPL के इतिहास में खेल पाए सिर्फ एक ही मैच

सिर्फ दो भारतीय लगा सके तिहरा शतक

सिर्फ दो भारतीय लगा सके तिहरा शतक

गाैरतलब है कि अभी तक सिर्फ दो भारतीय बल्लेबाज ही तिहरा शतक लगा पाए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने दो तिहरे शतक जड़े हैं जबकि एक तिहरा शतक करुण नायर के नाम है। आपको बता दें कि विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं लेकिन तिहरा शतक अभी तक नहीं लगा पाए हैं। कोहली टेस्ट क्रिकेट में 7 बार दोहरा शतक जड़ चुके हैं और उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 254 रन है। हालांकि तिहरा शतक अभी तक कोहली के खाते में नहीं आया है।

Story first published: Tuesday, August 25, 2020, 22:00 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+