For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा- धोनी की पारी बनी टीम इंडिया की हार का कारण

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 34 रन से हरा दिया। इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार 129 गेंद में 133 रन की पारी खेली।उनका साथ निभाते हुए धोनी 91 गेंद में 51 रन बनाए। धोनी की इस धीमी पारी को भारत का हार का कारण भारत के पूर्व क्रिकेट अजीत अगारकर ने बताया है। अगरकर ने कहा कि जब 4 रन पर 3 विकेट गिर जाएं तो परिस्थितियां कठिन होती हैं।

ऐसे में आप 25 से 30 गेंदें सेट होने के लिए ले सकते हैं लेकिन जब आप सेट हो जाएं तो आपको रन रेट की ओर ध्यान देना चाहिए। वैसे तो रोहित ही अकेले उतने रन बना लेते लेकिन इस दौरान दूसरे छोर से सपोर्ट की जरूरत थी। अगारकर का कहना है कि रोहित को साथ की जरूरत थी लेकिन लेकिन ऐसे सहयोग की जरूरत नहीं थी जो 100 गेंदों में 50 रन बनाए। वनडे में इतनी गेंदें काफी मायने रखती है।

बता दें कि मैच में टॉस जीतते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय गेंदबाजों ने शुरूआत में कसाव भरी गेंदबाजी करके कंगारू बल्लेबाजों को बांधकर रखा। लेकिन उसके बाद उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श और पीटर हैंड्सकांब के अर्धशतक और स्लॉग ओवर्स में मार्कस स्टोइनिस की दमदार बल्लेबाजी के चलते कंगारूओं ने अपनी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। भारतीय टीम ने 288 रन के जवाब में 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 254 रन ही बना सकी।

Story first published: Sunday, January 13, 2019, 16:25 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+