For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया के पहले कप्तान अजीत वाडेकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, दिग्गज रहे मौजूद

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पहले वनडे कप्तान अजित वाडेकर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को शिवाजी पार्क शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। विदेशी धरती पर भारत को जीत का स्वाद चखाने वाले इस कप्तान के जाने के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में भारत को जीत दिलाने वाले वाडेकर का लंबी बीमारी के चलते 15अगस्त को निधन हो गया था। वाडेकर का भारतीय क्रिकेट के लिए काफी योगदान रहा।

बतौर मैनेजर, कोच और चयनकर्ता उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बेहतरीन काम किए।क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली, समीर दिघे, पूर्व हॉकी कप्तान एम एम सोमैया और मुंबई क्रिकेट संघ के मौजूदा तथा पूर्व अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। बीसीसीआई महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम ने क्रिकेट बोर्ड की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी। वाडेकर के पार्थिव शरीर को खुले ट्रक में दादर स्थित शिवाजी पार्क जिमखाना ले जाया गया।

Story first published: Friday, August 17, 2018, 18:29 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+