For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुंबई इंडियंस के 5वीं बार IPL खिताब जीतने पर आकाश अंबानी ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस की टीम ने जिस तरह से इस पूरे सीजन में शानदार खेल का प्रदर्शन किया, उसके सामने कोई दूसरी टीम टिक नहीं पाई। लीग स्टेज पर मुंबई की टीम पहले पायदान पर रही , उसके बाद पहले प्लेऑफ में ही मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइल में एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हराकर पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आकाश अंबानी ने मुंबई इंडियंस टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। आकाश ने बीसीसीआई और जय शाह की भी तारीफ की। जिस तरह से महामारी के समय आईपीएल का सफल आयोजन कराया गया, उसके लिए आकाश ने बीसीसीआई व जय शाह की तारीफ की। अंबानी ने कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम ने सिर्फ ऑड इयर में आईपीएल के खिताब को जीतने के भ्रम को भी तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मुंबई की टीम में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

मुकेश ने कहा कि हमने साल दर साल अच्छा करने का लक्ष्य रखा है। इवन इयर में खिताब जीतने के जाल को हमने तोड़ने का फैसला लिया और इस बार हमने खिताब को जीतकर इस भ्रम को भी तोड़ दिया है। जीत और हार के मामले में हमारा रिकॉर्ड पिछले वर्ष की ही तरह है। लेकिन जिस स्तर का क्रिकेट हमने इस साल खेला है वह जबरदस्त है। इस साल हमारी योजना थी कि हम जो भी प्लान बनाए उसे मैदान में बेहतर तरह से लागू कर सके। मुझे लगता है कि हमने 95-98 फीसदी अपनी योजनाओं को मैदान पर लागू करने में सफलता हासिल की। पिछले 13 सालों में हमने अबतक का सबसे बेहतर खेल दिखाया है।

आकाश अंबानी ने कहा कि जब मेरे पिता ने मुझे इस बात की जानकारी दी कि हमने मुंबई इंडियंस टीम को खरीदा है तो मैं काफी खुश था। अंबानी ने कहा कि 2008 में मुझे याद है कि हम फुटबॉल खेल रहे थे और मेरे पिता मेरे पास आए और कहा कि हमने क्रिकेट टीम खरीदी है। हम में से किसी को आईपीएल के बारे में नहीं पता था। मुझे सिर्फ इतना याद है कि लोगों को आईपीएल से काफी अपेक्षाएं थी। आकाश ने कहा कि नीलामी में खिलाड़ी को रिलीज करना करना सबसे मुश्किल काम होता है। उन्होंने केरून पोलॉर्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, रोहित शर्मा के टीम का मुख्य हिस्सा होने पर खुशी जाहिर करते हुए उनकी तारीफ की।

Story first published: Sunday, November 15, 2020, 16:42 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+