For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या को आकाश चोपड़ा ने रोहित, कोहली, बुमरा से जरूरी बताया

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि हार्दिक पांड्या तेजी से टीम इंडिया का सबसे अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। सीमित ओवर के क्रिकेट में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम का काफी अहम हिस्सा बन चुके हैं। चोपड़ा का मानना है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमरा से भी ज्यादा पांड्या टीम इंडिया के लिए अहम हैं। अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप में हार्दिक पांड्या काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

धोनी जैसे फिनिशर की जरूरत

धोनी जैसे फिनिशर की जरूरत

आकाश चोपड़ा ने कहा कि लिमिटेड ओवर के मैचों में हार्दिक पांड्या के टीम में रहते हुए भारतीय टीम ने विश्वकप नहीं जीता है। हमारा टॉप ऑर्डर जबररदस्त है, रोहित शर्मा ने एक विश्वकप में पांच शतक लगाए हैं जबकि विराट कोहली हमेशा से रन बनाते आए हैं। भारत अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों पर ही निर्भर नहीं हो सकता है, उसे महेंद्र सिंह धोनी जैसे फिनिशर की जरूरत है।

धोनी की कमी पूरी कर सकते हैं पांड्या

धोनी की कमी पूरी कर सकते हैं पांड्या

आकाश चोपड़ा का मानना है कि अब महेंद्र सिंह धोनी टीम में हैं नहीं लिहाजा अगर अगला विश्वकप जीतना है तो आप सिर्फ रोहित, राहुल और कोहली की बदौलत यह नहीं कर सकते हैं। मैच को फिनिश करना एक कला है, जिसे आसानी से हासिल नहीं किया जा सकता है। हार्दिक पांड्या का उदय टीम के लिए काफी मददगार है, जिस तरह से पांड्या अपने पहले आईपीएल से अभी तक निखरे हैं वह काबिले तारीफ है।

पांड्या ने खुद को किया साबित

पांड्या ने खुद को किया साबित

अगर शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी लड़खड़ाती है तो पांड्या मैदान में आकर समय ले सकते हैं और बाद में लंबे-लंबे छक्के मार सकते हैं। दूसरे टी-20 मुकाबले में पांड्या ने कुछ ऐसा ही किया उस मैच में उन्होंने साबित किया कि धोनी की भूमिका निभा सकते हैं। दूसरे टी-20 की बात करें तो यह सिर्फ धोनी ही कर सकते थे, लेकिन धोनी की गैरमौजूदगी में पांड्या ने करके दिखाया। पांड्या के अलावा रिषभ पंत यह भूमिका निभा सकते थे लेकिन वह अपने प्रदर्शन को लगातार अच्छा नहीं कर सके और पिछड़ गए।

Story first published: Tuesday, December 8, 2020, 13:04 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+