'ये बॉलर है या रोनाल्डो': गेंदबाज ने दिखाया करतब, आकाश चोपड़ा ने शेयर की VIDEO

नई दिल्ली: कोरोनावायरस महामारी पूरी दुनिया को एक ऐसे ठहराव में ले आई है जिसकी कल्पना ग्लोबल होती दुनिया में करनी मुश्किल हो गई थी। लोगों के आम जीवन से लेकर बड़े खेल कार्यक्रम तुरत-फुरत में रोकने पड़े और क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं रहा।

ऐसे में जब खिलाड़ियों और क्रिकेट से जुड़े दिग्गजों के पास सीधे तौर पर खेल से जुड़ने का कोई तरीका नहीं तो वे कुछ दूसरी चीजों में अपना समय लगाकर मजेदार चीजें निकालकर सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं।

क्रिकेट में रोनाल्डो जैसा प्रदर्शन

क्रिकेट में रोनाल्डो जैसा प्रदर्शन

भारत के पूर्व ओपनिंग टेस्ट बल्लेबाज और वर्तमान में क्रिकेट विश्लेषक व कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी कुछ ऐसी ही चीजे करने की कोशिश की हैं। चोपड़ा ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें एक गेंदबाज ने अपने फॉलो के माध्यम से फुटबॉल की तरह ऐसे कौशल का प्रदर्शन किया कि उनकी तुलना सीधे महान क्रिस्टियानो रोनाल्डो से हो गई। यह तुलना आकाश चोपड़ा ने ही की है।

भारत दौरे से लौटने के बाद भी बाकि दुनिया से अलग-थलग रहेंगे प्रोटियाज खिलाड़ी

बॉलर ने दिखाए गजब के रिफ्लैक्स-

बॉलर ने दिखाए गजब के रिफ्लैक्स-

चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो साझा किया जिसमें एक गेंदबाज बाएं हाथ के बल्लेबाज को राउंड द विकेट बॉलिंग कर रहा है। गेंद लेंथ डिलीवरी साबित होती है और बल्लेबाज इसे खेलता है जो वापस उस गेंदबाज के पास चली जाती है। गेंदबाज गजब के रिफ्लेक्स दिखाते हुए पैरो की चपलता से ना केवल गेंद को रोकता है बल्कि उसके बाद जो करता है उसके लिए पूरा वीडियो ही बना दिया गया है।

'गेंदबाज है या क्रिस्टियानो रोनाल्डो?'

'गेंदबाज है या क्रिस्टियानो रोनाल्डो?'

गेंदबाज गेंद को पैरों से उछाल-उछालकर खेलता रहता है और फिर उसको अपनी पीठ पर ले लेता है। इस विशेष कौशल को कीपी-अप्पीज (Keepie-uppies) कहा जाता है और यह पैरों, निचले पैरों, घुटनों, छाती, कंधे और सिर का उपयोग करके गेंद को उठाने के बारे में है, जिसमें बिना गेंद को जमीन पर हिट करे ही सारे काम करने होते हैं। चोपड़ा ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया और पूछा: "गेंदबाज है या क्रिस्टियानो रोनाल्डो?"

वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं-

कोरोनावायरस के मद्देनजर, दुनिया भर के खिलाड़ियों को प्रभावित होने से बचने के लिए अलगाव में रहने के लिए कहा गया है। रोनाल्डो, जो एक इतालवी फुटबॉल क्लब जुवेंटस का प्रतिनिधित्व करते है, ने पुर्तगाल में अपने घर काउंटी में खुद को बंद कर दिया है। फुटबॉल क्लब के उनके साथियों डेनियल रूगानी और ब्लाइज़ मटुइदी को कोरोनोवायरस के साथ पॉजिटिव पाया गया है।

रोनाल्डो ने भी किया खुद को घर में बंद-

रोनाल्डो ने भी किया खुद को घर में बंद-

COVID-19 के प्रकोप के बाद जुवेंटस क्लब के कुल 122 खिलाड़ियों को अलग-थलग कर दिया गया है। कोरोनोवायरस ने पिछले कुछ दिनों में 1.5 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है।

टेस्ट में भारत कैसे बना पॉवरहाउस, वकार यूनुस ने बताया- 'पहले ये चीज थी मिसिंग'

Story first published: Wednesday, March 18, 2020, 16:33 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+