For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महेंद्र सिंह धोनी को ICC ने टी-20 टीम का बनाया कप्तान, आकाश चोपड़ा ने खड़ा किया सवाल

ICC ने हाल ही में पुरुषों की टी-20 टीम ऑफ डेकेड (दशक) की घोषणा की थी, जिसमे महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कप्तान बनाया गया था। महेंद्र सिंहधोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। जिसके बाद आईसीसी ने दशक की टी-20 और वनडे टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया है। आईसीसी के इस फैसले पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल खड़ा किया है।

महेंद्र सिंह धोनी को अबतक के सफलतम कप्तान के रूप में गिना जाता है और जिस तरह से उनका नाम आईसीसी की दो टीम के कप्तान के रूप में चुना गया है वह इस दावे की पुष्टि भी करता है। धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता तो 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी धोनी की अगुवाई में टीम ने जीती। धोनी की अगुवाई में 2007 में भारतीय टीम ने टी-20 का विश्वकप जीता था, हालांकि यह समय पिछले एक दशक के पहले का है। इसी वजह से आकाश चोपड़ा ने आईसीसी के फैसले पर सवाल खड़ा किया है।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि मैं इस वजह से आश्चर्यचकित हूं क्योंकि आप टी-20 में पिछले एक दशक की बात कर रहे हैं, इस दौरान ना तो भारत ने कुछ जीता और ना ही टी-20 में धोनी ने कुछ बड़ा किया। हम टी-20 टीम बना रहे हैं और इसमे जस बटलर जैसे खिलाड़ी नहीं हैं। बता दें कि धोनी ने 98 मैचों में 1617 रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं, जबकि धोनी का टी-20 में स्ट्राइक रेट 126.13 का है।

ICC की एक दशक की टीम
रोहित शर्मा, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केरून पोलार्ड, राशिद खान, जसप्रीत बुमरा, लसिथ मलिंगा

Story first published: Monday, January 4, 2021, 11:14 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+