कोहली की गैरमौजूदगी में टेस्ट टीम में कौन होगा शामिल, आकाश चोपड़ा ने सुझाया नाम

नई दिल्ली। वनडे सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर वापसी करने की कोशिश की है। साथ ही टीम टेस्ट सीरीज से पहले टी-20 सीरीज को जीतकर बुलंद हौसले के साथ आगे बढ़ना चाहती है। लेकिन चार टेस्ट मैचों की सीरीज में से सिर्फ एक ही टेस्ट मैच के लिए कप्तान कोहली मौजूद रहेंगे जबकि बाकी के तीन मैच टीम इंडिया कोहली की गैरमौजूदगी में खेलेगी। ऐसे में लगातार यह सवाल उठ रहे हैं कि कप्तान कोहली की जगह टीम में किसे शामिल किया जाएगा। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कोहली की जगह इस खिलाड़ी का नाम बतौर सुझाव आगे बढ़ाया है।

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कई खिलाड़ियों के लिए रास्ते खुले रहेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि शुभमन गिल को भी कोहली की जगह टीम में मौका मिल सकता है। आकाश चोपड़ा से जब पूछा गया कि केएल राहुल या फिर शुभमन गिल, किसे कोहली की जगह टीम में मिलनी चाहिए। इसपर चोपड़ा ने कहा कि पृथ्वी शॉ की जगह केएल राहुल को टीम में मौका मिल सकता है क्योंकि शॉ फॉर्म में नहीं हैं। लेकिन कोहली की गैरमौजूदगी में टीम में सलामी बल्लेबाजी कौन करेगा, इसको लेकर अभी भी संशय है।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर आप किसी को मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं तो मुझे लगता है कि वह शुभमन गिल होंगे, उन्हें केएल राहुल से पहले मौका मिलना चाहिए। चोपड़ा ने कहा कि केएल राहुल पृथ्वी शॉ की जगह सलामी बल्लेबाजी कर सकते हैं और उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं गिल मध्य क्रम में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। अगर शॉ अच्छा नहीं खेल पाते तो उनकी जगह एक सलामी बल्लेबाज की जगह खाली होती है तो केएल राहुल बेहतर विकल्प हैं। लेकिन मध्य क्रम में गिल कोहली की जगह बेहतर विकल्प हैं।

Story first published: Sunday, December 6, 2020, 12:47 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+