For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संजू सैमसन और केएल राहुल के साथ भी धोनी जैसा ही बर्ताव होना चाहिए: आकाश चोपड़ा

नई दिल्ली। आईपीएल के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मांग की है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल पर स्लो ओवर रेट के लिए फाइन लगना चाहिए। आकाश चोपड़ा ने कहा कि इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी पर भी स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगा था, लेकिन जिस तरह से इस मैच में दोनों ही टीमों ने अतिरिक्त समय में अपने ओवर पूरे किए उसकी वजह से दोनों टीमों के कप्तानों पर जुर्माना लगना चाहिए।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपए का फाइन लगा था। इसी तरह से आकाश चोपड़ा चाहते हैं कि संजू सैमसन और केएल राहुल पर भी फाइन लगाया जाए। आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करके लिखा, प्रति 10 ओवर कराने में एक घंटे का समय दोनों ही टीमों ने लिया, हां ये ठीक है कि कई छक्के मैच में लगे और मैच काफी क्लोज भी था, लेकिन टी-20 में 20 ओवर कराने में 120 मिनट का समय लगना, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। धोनी पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया था, उम्मीद करते हैं कि दोनों कप्तानों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि राजस्थान और पंजाब के बीच मैच में कुल 440 रन बने। पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन बनाए जबकि राजस्थान की टीम ने 117 रन बनाए। मैच में संजू सैमसन ने 63 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली। लेकिन अंत में आखिरी ओवर में राजस्थान की टीम मैच 4 रन से हार गई। जीत के बाद केएल राहुल ने कहा कि पिछले कई सालों से टीम अच्छा नहीं कर रही है लेकिन बावजूद इसके टीम में मेरा पूरा भरोसा है। हर्शदीप सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने टीम में विश्वास करना बंद नही किया है, हमे भरोसा था कि एक-दो विकेट मैच को बदल देंगे। मैच इतना लंबा इसलिए चला क्योंकि मैंने और टीम ने कुछ कैच छोड़े। मुझे हमेशा इसपर भरोसा था कि अर्शदीप सिंह अहम ओवर में दबाव में गेदबाजी करना पसंद करते हैं। उन्होंने अपनी क्षमता पर भरोसा बनाए रखा, ये देखकर अच्छा लगा।

Story first published: Tuesday, April 13, 2021, 14:02 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+