For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नरसिंह मामले की सीबीआई जांच के लिए अखिलेश यादव ने पीएम को लिखा पत्र

लखनऊ। रियो ओलंपिक में क्वालिफाई करने के बावजूद जिस तरह से डोपिंग विवाद के चलते नरसिंह यादव को प्रतियोगित में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिला उसे लेकर वह काफी आहत हैं और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी गुहार लगाई थी। नरसिंह की गुहार पर आखिरकार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। अखिलेश यादव ने पीएम को पत्र लिखकर नरसिंह यादव के प्रकरण में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।

सपा के छात्र नेताओं के खौफ से छात्राओं ने कॉलेज जाना छोड़ा, सीएम को लिखे 3000 पत्र

लोगों के सामने आना चाहिए सच

अखिलेश यादव ने सात दिन पहले लिखे अपने पत्र में कहा है कि इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए और मामले की सच्चाई लोगों के सामने लाई जाए कि आखिरकार क्यों वह रियो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाए।

देश का हुआ नुकसान

अपने पत्र में अखिलेश यादव ने साजिश का भी हवाला दिया है। उन्होंने लिखा है कि नरसिंह रियो में हिस्सा लेने गए थे लेकिन कथित साजिश की वजह से वह ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सके और वह देश का प्रतिनिधित्व करने से चूक गए।अखिलेश यादव ने लिखा है कि नरसिंह यादव के रियो में हिस्सा नहीं लेने से ना सिर्फ उनका बल्कि देश का नुकसान हुआ है। ऐसे में नरसिंह यादव के भविष्य के लिए इस मामले की सीबीआई जांच बेहद जरूरी है।

साजिश का भी किया जिक्र

सीएम ने इस पत्र में नरसिंह यादव के साथ हुई मुलाकात का भी जिक्र किया है। उसमें लिखा गया है कि नरसिंह ने उनसे खुद मिलकर उनके साथ हुई साजिश के बारे में बताया। नरसिंह यादव को अखिलेश यादव ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पहलवान बताते हुए लिखा है कि उन्होंने वेगस, अमेरिका में आयोजित विश्व चैंपियनशिप की प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक हासिल किया है और उन्होंने कई मौकों पर देश के सम्मान को बढ़ाया है। आपको बता दें कि हाल ही में नरसिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की थी और उन्होंने उनके साथ इंसाफ की गुहार लगाई थी।

अखिलेश मंत्रिमंडल से अपने करीबी मंत्रियों की छुट्टी पर क्या बोले मुलायम?

पीएम से भी की थी नरसिंह ने मुलाकात

इससे पहले नरसिंह यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं। गौरतलब है कि नरसिंह यादव पर 19 अगस्त को रियो ओलंपिक में डोपिंग केस की वजह से चार साल प्रतिबंध लगाया गया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+