Denmark Open: पहले ही दौर में बाहर हुए साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत
नई दिल्ली: स्टार भारतीय शटलर साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत को डेनमार्क ओपन महिला और पुरुष सिंगल मुकाबलों के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। कोरिया ओपन के भी पहले ही दौर में बाहर होने वाली साइना की खराब फार्म यहां भी जारी रही और उन्हे बुधवार को जापान की सयाका ताकाहाशी ने 15-21 21-23 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। यह मैच 37 मिनट तक चला। 29 वर्षीय लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पिछले साल इस प्रतियोगिता की उपविजेता रही थीं।
विश्व नंबर 8 साइना जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स का कब्जाने के बाद से फिटनेस के साथ एक कठिन दौर से गुजर रही हैं। वे इस साल के शुरू में चाइना ओपन और कोरिया ओपन में भी पहले दौर की दौड़ से बाहर हो गई थीं।
दुनिया की 12वीं नंबर की ताकाहाशी ने साइना को आखिरी बार अगस्त में थाईलैंड ओपन में हराया था।
वहीं, पुरुष एकल के पहले दौर में, पूर्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत डेनमार्क के चौथे वरीय एंडर्स एंटोनसेन से मैच में 14-21 18-21 से हार गए। यह मैच 41 मिनट तक चला।
श्रीकांत, जिन्होंने घुटने के मुद्दे के कारण चीन और कोरिया ओपन को छोड़ दिया था, ने 2017 विश्व चैंपियनशिप में एंटोनसेन को हराया था, लेकिन तब से डेनमार्क का शटलर एक लंबा सफर तय कर चुका है, और इस साल स्विट्जरलैंड में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंच गया है।
वर्तमान में चौथे स्थान पर मौजूद, एंटोसेन ने इंडोनेशिया मास्टर्स, बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स, यूरोपीय खेलों में जीत हासिल की और इस वर्ष इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 में फाइनल में जगह बनाई।
हालांकि समीर वर्मा ने पुरुष एकल में पहली बाधा पार करते हुए जापान के कांता सुनामीमा को 29 मिनट में 21-11 21-11 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
मिक्स डबल्स में भारयीय जोड़ी प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने भी मार्विन सीडेल और लिंडा एफलर की जर्मन जोड़ी पर 21-16 21-11 की जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
