For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं शोएब अख्तर, फैंस को तारीख याद करने को कहा

'रावलपिंडी एक्‍सप्रेस' के नाम से मशहूर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंजबाद शोएब अख्तर ने मैदान पर फिर से वापसी करने के संकेत दिए हैं। साथ ही उन्होंन फैंस को एक तारीफ याद करने को भी कहा।

नई दिल्ली। 'रावलपिंडी एक्‍सप्रेस' के नाम से मशहूर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंजबाद शोएब अख्तर ने मैदान पर फिर से वापसी करने के संकेत दिए हैं। साथ ही उन्होंन फैंस को एक तारीफ याद करने को भी कहा। आज से यानि की 14 फरवरी से पाकिस्तान सुपर लीग का पहला मैच खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले अख्तर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और क्रिकेट में वापसी के संकेत दिए।

अख्तर ने वीडियो शेयर करते लिखा, ''हैलो, 14 फरवरी की तारीख है। दोस्तों अपने कैलेंडर में मार्क कर लें। मैं भी आ रहा हूं इस बार लीग खेलने। आखिर इन बच्चों को भी पता चले कि तेजी होती क्या है।'' उनकी इस बात ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या वाकई मैदान पर फिर से तेज गेंदों का कहर देखने को मिलेगा।

बहरहाल, शोएब पाकिस्‍तान सुपर लीग से वापसी करने वाले हैं या नहीं, यह तो पता नहीं लेकिन अपने ट्वीट से 'रावलपिंडी एक्‍सप्रेस' चर्चा का केंद्र जरूर बन गए हैं। वहीं वसीम अकरम भी अख्तर का ट्वीट देख हैरान रह गए और उन्होंने सच्चाई जानने के लिए पूछा, ''शैबी, क्‍या वाकई यह होने जा रहा है। तुम वापस आ रहे हो। इन दिनों बच्‍चे तुम्‍हारी कुछ तेजी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।''

8 साल पहले लिया था संन्यास
बता दें कि अफरीदी ने 8 साल पहले 2011 विश्व कप दाैरान क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया था। शोएब ने जब संन्यास लेने की घोषणा की थी उस समय वो शानदार फॉर्म में चल रहे थे लेकिन इसके बावजूद संन्यास की घोषणा कर अपने प्रसंशकों को निराश कर दिया था। अख्तर अपनी फास्ट बॉलिंग के लिए जाने जाते थे। शोएब दुनिया के फास्टेस्ट बॉलर के रूप में विख्यात थे। शोएब अख्तर ने अपने कैरियर के दौरान कई मैच अकेले दम पर पाकिस्तान को जिताया है। वह 46 टेस्ट में 178, 163 वनडे में 247 और टी20 में 15 मैचों में 19 विकेट झटके। अख्तर के नाम 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ अबतक की सबस तेज गेंद फेंकने का विश्व रिकाॅर्ड है जो 161.3 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से फेंकी गई थी।

Story first published: Thursday, February 14, 2019, 17:24 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+