वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स' के मुताबिक इस संबंध में आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज किए जाने के बाद मैच के आयोजनकर्ता 'द गीलांग क्रिकेट संघ' ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबर के मुताबिक थॉमसन क्लब के 10 खिलाड़ियों पर वार्न पांड्स क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले भारतीय मूल के खिलाड़ियों के साथ अभद्रता और छींटाकशी का आरोप लगा है।
वेबसाइट लिखता है कि रविवार को खेले गए एक मैच के दौरान थॉमसन क्लब के खिलाड़ियों ने पांड्स क्लब के छह भारतीय मूल के खिलाड़ियों को निशाना बनाया था।
प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि थॉमसन क्लब के इस व्यवहार से दुखी पांड्स क्लब के कुछ खिलाड़ी रो पड़े थे और क्रिकेट को हमेशा के लिए छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।