नई दिल्ली। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका के प्रतिबंधित स्पिन गेंदबाज अकिला धनंजय से बैन हटा लिया है। धनंजय अब फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करना जारी रख सकते हैं। गौरतलब है कि इस श्रीलंकाई फिरकी गेंदबाज का एक्शन संदिग्ध पाया था जिसके बाद क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने उन पर इंटरनेशनल मैचों में गेंदबाजी करने से बैन लगा दिया था।
प्रतिबंध के बाद धनंजय के एक्शन सुधार पर काफी काम किया गया है। जिसके चलते अब वह फिर से तयशुदा नियमों के तहत गेंदबाजी करने में सफल हो गए हैं। आईसीसी ने बताया की धनंजय के नए एक्शन की चेन्नई में 2 फरवरी को जांच की गई थी। इस जांच में पाया गया कि धनंजय की कोहली अब 15 डिग्री के अंदर ही मुड़ रही है। बता दें कि 15 डिग्री का पैमाना आईसीसी ने किसी भी गेंदबाज के लिए कोहली मोड़ते के लिए निर्धारित किया हुआ है। इसकी परिधि से बाहर जाते ही गेंदबाज का एक्शन अवैध घोषित हो जाता है। धनंजय के साथ इससे पहले यही हुआ था।
हालांकि आईसीसी ने मीडिया में बयान जारी कर कहा है, 'मैच अधिकारियों के पास अब भी यह विकल्प होगा कि वे धनंजय के गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट कर सकें, अगर उन्हें इसमें कोई गड़बड़ी लगती है तो।' इसके अलावा मैच अधिकारियों को भी धनंजय के नए एक्शन से सबंधित सुधारों की वीडियो फुटेज उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि यह स्पिनर गाले में इंग्लिश टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अवैध एक्शन का दोषी पाया गया था। उसके बाद उनके एक्शन की जांच नवंबर 23 में हुई थी। जांच में पाया गया कि यह एक्शन अवैध है उसके बाद आईसीसी ने धनंजय को गेंदबाजी करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया।