Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI अध्यक्ष बनने से पहले सौरव गांगुली ने दी कोहली को 'विराट' चेतावनी, बताया किस बात पर लगायें ध्यान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नये अध्यक्ष बनने को तैयार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने अपने पद ग्रहण से पहले ही भारतीय कप्तान विराट कोहली को चेतावनी दे दी है। संभावित बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने मुम्बई में नामांकन दाखिल करने के बाद कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव होने वाले हैं और इसी के तहत वह चाहते हैं कि भारतीय टीम प्रबंधन आने वाले समय में बडे़ आईसीसी टूर्नामेंटस में जीत हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करें।

सौरभ गांगुली ने कहा कि वह चाहते हैं कि द्विपक्षीय सीरीज में दम दिखाने वाले कप्तान विराट कोहली को इस दिशा में गम्भीरता से सोचना होगा।

पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर है टीम

पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर है टीम

सौरभ गांगुली ने कहा कि आज की टीम उनके समय की टीम से काफी बेहतर है क्योंकि समय के साथ टीम मानसिक रूप से ताकतवर हुई है। बकौल सीएबी प्रमुख, ‘इस समय प्रतिभा की कोई कमी नहीं। हम विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचे लेकिन खिताब तक नहीं पहुंच सके। विराट कोहली को इस दिशा में गम्भीरता से सोचना होगा। और यह काम बोर्डरूम में नहीं हो सकता।'

मौकों को भुनाने में नाकाम रही है विराट सेना

मौकों को भुनाने में नाकाम रही है विराट सेना

संवाददाताओं से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, ‘हमें अब बड़े टूर्नामेंट्स जीतने पर ध्यान लगाना होगा। मैं जानता हूं कि आप लोग हर टूर्नामेंट नहीं जीत सकते लेकिन यह भी सच है कि इन लोगों ने कई टूर्नामेंट में नाकामी झेलनी पड़ी है।'

सौरव गांगुली ने कहा, 'यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। उम्मीद है कि वे अच्छा काम कर पाएंगे। उनकी प्राथमिकता प्रथम श्रेणी क्रिकेट ही होगी। प्रथम श्रेणी का क्रिकेट बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये भारतीय क्रिकेट का आधार है। हम सिर्फ शीर्ष स्तर पर ध्यान देते आ रहे हैं।'

2013 में जीता था आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट

2013 में जीता था आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट

इससे पहले सौरभ गांगुली ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह भारत की शान हैं। वह बिना किसी दबाव के काम करेंगे और क्रिकेट की सोच का इस्तेमाल करेंगे। अगले साल टी-20 विश्व कप है और मैं कोहली को खुलकर खेलने के लिए कहूंगा।

भारत ने अपना आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 में जीता था। इंग्लैंड में भारत ने 50 ओवर का चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया था। कोहली की कप्तानी में भारत इस साल इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा और हार गया।

Story first published: Thursday, October 17, 2019, 13:35 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+