फैन को 'देश छोड़ने' के लिए कहने पर ट्रोल हो रहे कोहली ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब
नई दिल्ली। विदेशी बल्लेबाज को पंसद करने पर एक शख्स को देश छोड़ने की बात कहने के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर रहे विरोट कोहली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। भारतीय क्रिकेट कप्तान ने कहा है कि सबको अपनी पसंद की आजादी है और वो इसके हक में है। कोहली ने ट्वीट किया है, मुझे लगता है ट्रोलिंग मेरे लिए नहीं है, मैं ट्रोल ही हो सकता हूं। मैंने अपने कमेंट में 'ये भारतीय' शब्द का इस्तेमाल किया था, इससे ज्यादा कुछ नहीं। सबको सपंद की आजादी है और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। इसे इतना गंभीरता से ना लें और त्यौहार का मजा लें, सभी को प्यार।
दरअसल, एक फैन ने कमेंट किया था, कि मुझे इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज इन भारतीयों से ज्यादा पसंद हैं, ये ओवररेटेड बल्लेबाज हैं। इस पर कोहली ने जवाब दिया, मुझे लगता है आपको भारत में नहीं रहना चाहिए. आप कहीं और जाकर रहिए. आप रहते हमारे देश में हैं और प्यार दूसरे देशों से है. आप भले ही मुझे पसंद ना करें लेकिन मुझे नहीं लगता कि आपको हमारे देश में रहना चाहिए।
विराट अपने इस बयान के बाद कई लोगों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान को लेकर उनकी आलोचना होने लगी। कई मशहूर लोगों ने भी उनके इस बयान पर सवाल उठाए। विराट के पुराने इंटरव्यू लगातार सोशल मीडिया पर शेयर होने लगे, जिसमें वो विदेशी क्रिकेटरों और टेनिस प्लेयर्स की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें अपना पसंदीदा बता रहे हैं। लोगों ने सवाल किए कि आखिर वो कैसे दक्षिण अफ्रीका या कहीं और के खिलाड़ी को पसंदीदा कह रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने तो ये तक सवाल उठा दिया कि आपने इटली में शादी की, अगर आपको भारत शादी लायक जगह नहीं लगती तो क्यों यहां रह रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने के बाद कोहली ने जवाब दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
