For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मां और पत्नी को आहत करने का दुख है : वुड्स (लीड-1)

वुड्स ने स्वीकार किया कि उन्हें सबसे अधिक अफसोस इस बात का है कि उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए अपनी मां और पत्नी को आहत किया है।

समाचार पत्र 'न्यूयार्क डेली न्यूज' के मुताबिक खेल प्रसारण चैनल ईएसपीएन और गोल्फ चैनल को एक साथ दिए इंटरव्यू में वुड्स ने स्वीकार किया है कि अवैध संबंधों के कारण पत्नी एलिन नार्डेग्रेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनका व्यवहार बेहद पेचीदा हो गया था।

वुड्स ने कहा, "मेरी जिंदगी नरक बन गई थी। मैं रोजाना अपने परिजानों और पत्नी से झूठ बोला करता था। मैं उन लोगों को अंधेरे में रखता था, जो मुझसे बेहद प्यार करते हैं। मेरी जिंदगी झूठ का पुलिंदा बन चुकी थी। मुझे सबसे अधिक अफसोस इस बात का है कि मैंने अपने स्वार्थ के लिए अपनी मां कुल्टीडा और पत्नी एलिन को आहत किया है।"

यह पूछे जाने पर कि मीडिया के माध्यम से सच का सामना करने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आया है? वुड्स ने कहा, "मेरी जिंदगी में सच्चाई फिर से लौट आई है। सच का सामना होने के बाद मैंने खुद को विजेता के रूप में देखा।

मैंने अपनी खोई ताकत फिर से प्राप्त कर ली है। अब मैं ऐसा कोई काम नहीं करना चाहता जिससे मेरे परिजन मुझ पर फिर से संदेह करें। "

वुड्स ने कहा कि मुश्किल घड़ी में उन्होंने ध्यान और बुद्ध के विचारों को अपनाया। बकौल वुड्स, "मेडिटेशन (ध्यान) और बुद्ध के विचारों ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मैं इन्हें अपनी जिंदगी में उतारना चाहता था। मुश्किल वक्त में मैंने इन्हीं का सहारा लिया और इनका मेरी शख्सियत पर जादुई प्रभाव हुआ।"

वुड्स ने स्वीकार किया कि वह गोल्फ जगत में वापसी को लेकर घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा, "वापसी को लेकर मैं थोड़ा घबराया हुआ हूं। मैं बहुत ईमानदारी से यह बात स्वीकार कर रहा हूं। मैदान पर वापसी के दौरान तालियों आवाज मुझे काफी खुशी देगी। मैं अपने पुराने दोस्तों से मिलना चाहता हूं। इस बात का रोमांच मेरे अंदर है। मुझे अपने पेशेवर दोस्तों की कमी खलती है। मैं एक बार फिर स्पर्धा में लौटना चाहता हूं।"

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2009 को फ्लोरिडा में हुई कार दुर्घटना के बाद लगभग 19 महिलाओं ने वुड्स के साथ अवैध संबंधों का दावा किया था। इससे उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी में भूचाल आया गया था। पत्नी एलिन ने उन्हें छोड़ दिया था जबकि कई प्रमुख प्रायोजकों ने उनके साथ करार खत्म कर दिए थे।

हताश वुड्स ने गोल्फ से अनिश्चितकाल के लिए संन्यास ले लिया था लेकिन सार्वजनिक माफीनामे के बाद उन्होंने फिर से गोल्फ में वापसी की घोषणा की। एलिन भी उनके पास लौट आई हैं और कई प्रमुख प्रायोजकों ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। वुड्स अगले महीने कोर्स पर वापसी कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+