समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक इन खेल संघों ने राष्ट्रीय टीमों के खराब प्रदर्शन पर विचार-विमर्श के लिए सोमवार को एक संयुक्त बैठक बुलाई है।
इस बैठक में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान हॉकी महासंघ के शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ संसद से जुड़ी खेलों की स्थाई समिति के प्रतिनिधियों के भी हिस्सा लेने के आसार हैं।
उल्लेखनीय है कि जरदारी ने हॉकी और क्रिकेट टीमों के प्रदर्शन में गिरावट को गंभीरता से लेते हुए दोनों खेल संघों को इस दिशा में सक्रिय होने का आदेश दिया था।
पाकिस्तानी क्रिकेट के संरक्षक जरदारी ने क्रिकेट और हॉकी के अलावा स्क्वॉश में देश की टीमों की गिरती स्थिति पर चिंता जाहिर की है।
उन्होंने खेल संघों से कहा है कि वे तत्काल स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास तेज करें। इसके लिए राष्ट्रपति ने संसद में खेलों की स्थाई समिति को अपने सुझाव देने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।