एलन बॉर्डर और माइकल हसी ने कोहली के रवैये की आलोचना करते हुए कहे ये शब्द
नई दिल्ली। गर्मागर्म बातचीत और स्लेजिंग भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी मौजूदा सीरीज का एक भाग बन चुकी हैं। अभी तक सीरीज के दो टेस्ट मैचों में दोनों ही तरफ के खिलाड़ियों से यह देखने को मिला है। पर्थ टेस्ट के दौरान भी ये सब चीजें देखने को लगातार मिल रही हैं। ऐसा ही एक वाक्या दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन की समाप्ति पर हुआ। विराट और कंगारू कप्तान टिम पेन के बीच दरअसल तनातनी का माहौल गया।
पेन जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब कोहली और उनके साथियों ने विकेट के पीछे कैच लपकने की अपील की और माइक्रोफोन में कोहली की आवाज कैद हो गई, जिसमें उन्होंने कहा, 'अगर वह इसमें गड़बड़ी करता है तो सीरीज 2-0 से आगे हो जाएगी।' ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी इसका जवाब देते हुए कहा, 'इसके लिए पहले तुम्हें बल्लेबाजी करनी होगी।' कोहली-पेन के बीच हुए शब्दों के वार को नाथन लियोन ने ज्यादा तूल ना देते हुए कहा था कि कोहली आपके दिमाग के साथ अक्सर खेलते रहते हैं।
लेकिन, लगता है बाकी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों को कोहली का यह रूप रास नहीं आ रहा है। पूर्व कंगारू बल्लेबाज माइकल हसी ने कोहली के बर्ताव पर नाखुशी जाहिर करते हुए कहा, 'कोहली अपने आपे से बाहर हैं। मुझे उस समय (टिम पेन से भिड़ंत के समय) उनका रवैया पसंद नहीं आया।' कोहली के रवैये को नापसंद करने वाले खिलाड़ियों में हसी अकेले नहीं हैं, पूर्व कंगारू कप्तान एलन बार्डर ने भी कोहली की आलोचना करते हुए कहा- 'मैनें किसी और कप्तान को इस तरह से बर्ताव करते हुए पहले नहीं देखा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
