For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एलिस्टर कुक का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भारत के खिलाफ खेलेंगे आखिरी टेस्ट

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन से जूझ रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।भारत खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।


एलिस्टर कुक ने अब तक 160 टेस्ट मैच में कुल 12254 रन बनाए हैं। कुक इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में कुक छठे नंबर पर है। टेस्ट में कुक के नाम कुल 32 शतक दर्ज हैं।

भारत के खिलाफ आगाज और भारत के खिलाफ ही अंत:
कुक ने साल 2006 में नागपुर टेस्ट में भारत के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। इस मैच में उन्होंने शानदार शतक जमाया था। 33 साल के कुल ने इंग्लैंड की तरफ से 92 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 3204 रन बनाए हैं। मौजूदा सीरीज में बल्ले से नाकाम रहे कुक ने कुल चार मुकाबलों में महज 109 रन ही बनाए हैं।

सन्यांस पर क्या बोले कुक:
कुक ने कहा कि पिछले कुछ माह सोचने और विचार के बाद वह इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि हालांकि यह दिल को दुखाने वाला फैसला है। अब मैं वापस अपने कुछ साथियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर नहीं कर पाउंगा, लेकिन अब बिल्‍कुल सही समय है। बचपन में मैदान पर खेलने से लेकर पूरी जिंदगी तक मैंने क्रिकेट को प्‍यार किया है और इंग्‍लैंड टीम की जर्सी पहने को मैंने कभी भी कम नहीं आंका है। इसीलिए यह बिल्‍कुल सही समय है कि बग यंग क्रिकेटर्स की अगली पीढ़ी को मौका दिया जा। यहां बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्‍हें निजी तौर पर शुक्रिया बोलना है।

Story first published: Monday, September 3, 2018, 17:16 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+