Video: जब विंबलडन में महिलाओं की ड्रेस पहनकर दर्शक ने खेला टेनिस
लंदनः विंबलडन अपने सख्त ड्रेस कोड के लिए जाना जाता है, यहां तक कि जब आप फन कर रहे होते हैं तब भी। सभी खिलाड़ियों को सख्त हिदायत दी जाती है कि वे टूर्नामेंट के मैच उजले कपड़े ही पहन कर खेलें। विंबलडन के दर्शकों को भी सफेद कपड़े पहनने को कहा जाता है। एक ऐसी ही घटना शुक्रवार को विंबलडन 2017 में महिलाओं के आधिकारिक डबल्स मुकाबले के दौरान घटी।
दरअसल फन फॉर्मेट के दौरान चार बार की चैंपियन किम क्लिस्टर्स ने दर्शक दीर्घा से एक व्यक्ति को टेनिस कोर्ट में बुला लिया। फन फॉर्मेट दर्शकों के लिए रिटायर्ड खिलाड़ियों की प्रदर्शनी का काम करता है। इसमें पुराने खिलाड़ी टेनिस कोर्ट में अपना जौहर दिखाते हैं।
विंबलडन-2017 के महिलाओं के इंविटेशन डबल्स कंपिटशन में शुक्रवार को एक दिलचस्प वाक्य हुआ। विंबलडन में एक प्रदर्शनी मैच के दौरान रिटायर हो चुकीं बेल्जियम की किम क्लिस्टर्स ने दर्शकों से यूं ही पूछ लिया कि उन्हें कहां सर्विस करनी चाहिए। इस सवाल का जवाब एक दर्शक ने दिया तो क्लिस्टर्स ने कहा कि आप भी क्यों नहीं कोर्ट में आ जाते।
देखें ये मजेदार वीडियोः-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
