विशाखापट्टनम में होगा कोहली का असली टेस्ट, रिकॉर्ड काफी खराब है
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैड के बीच दूसरा टेस्ट 17 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। राजकोट टेस्ट में गोरों का खेल देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया उन्हें हल्के में ना लेते हुए बढ़िया प्रदर्शन करेगी।
इस मैच में असली एग्जाम तो कप्तान कोहली का होने वाला है क्योंकि जहां उन पर मैच जीतने का दवाब होगा वहीं दूसरी ओर उन्हें खुद को बेहतर भी साबित करना होगा क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड कुछ खासा अच्छा नहीं है और उसके अलावा गुरूवार के मैच में इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन भी होंगे जिनके खिलाफ अभी तक कोहली का बल्ला खामोश ही रहा है। कोहली छह पारियों में चार बार एंडरसन के शिकार बने।
मालूम हो कि इंग्लैंड के खिलाफ विराट ने अब तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 24.17 के औसत से 411 रन उनके नाम पर दर्ज हैं और कोहली ने अंग्रेजों के खिलाफ अभी तक एक ही शतक जमाया है। इसलिए विशाखापट्टनम में हर नजर केवल कोहली की कप्तानी और उनके खेल पर होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
