टेस्ट के 'बेस्ट' क्रिकेटर कुक का कद हुआ और बड़ा, हासिल की नाइटहुड की उपाधि

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व दिग्दज कप्तान एलिस्टर कुक का कद और बड़ा हो गया है। उन्होंने मंगलवार को बकिंघम पैलेस में एक निवेश समारोह में द क्वीन से नाइटहुड की उपाधि हासिल की। यह सम्मान उस शख्स को दिया जाता है जिसने अपने क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हों। कुक यह उपाधि हासिल करने वाले इंग्लैंड के 11वें खिलाड़ी बन गए हैं।

कुल अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 161 मैचों में 12472 रन दर्ज हैं। टेस्ट में कुक के नाम कुल 33 शतक हैं। कुक ने साल 2006 में नागपुर टेस्ट में भारत के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। इस मैच में उन्होंने शानदार शतक जमाया था। टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में कुक छठे नंबर पर है। उनसे आगे सचिन तेंडुलकर (15,921), रिकी पोंटिंग (13,378), जैक कैलिस (13,289), राहुल द्रविड़ (13,288) और कुमार संगाकारा हैं। कुक के नाम फिलहाल 32 टैस्ट शतक हैं।

इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 150 से ऊपर का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी कुक के नाम ही दर्ज है। उन्होंने 11 बार 150 या उससे बड़ा स्कोर बनाया है। कुक ने रिकॉर्ड 59 टैस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी भी की। इसमें 24 टैस्ट मैचों में इंग्लैंड ने जीत हासिल की। वह माइकल वॉन के बाद इंग्लैंड के सबसे कामयाब कप्तान भी रहे। उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से 92 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 3204 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम कुल 5 शतक हैं।

Story first published: Tuesday, February 26, 2019, 20:16 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+