Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूएस ओपन से नडाल की विदाई

अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी रफ़ायल नडाल को हरा कर यूएस ओपन के फ़ाइनल में जगह बना ली है. फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला मौजूदा चैंपियन रोज़र फ़ेडरर और नोवाक जोकोविच के बीच होने वाले सेमीफ़ाइनल के विजेता से होगा.

पहले सेमीफ़ाइनल में बीस साल के डेल पोट्रो ने स्पेन के नडाल को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 6-2 से हरा दिया. जीत के बाद डेल पोट्रो का कहना था, "ये मेरा पसंदीदा टूर्नामेंट है जिसे जितने के सपने के क़रीब पहुँच गया हूं. वाकई ये मेरे जीवन का सबसे अच्छा पल है."

उन्होंने नडाल की तारीफ़ करते हुए कहा, "मैंने पूरे मैच के दौरान एकाग्रता बनाए रखी क्योंकि नडाल काफ़ी मज़बूत खिलाड़ी हैं और पाँच घंटों तक खेल को खींच सकते हैं."

यूएस ओपन छोड़ बाक़ी तीनों ग्रैंड स्लैम अपने नाम रखने वाले नडाल को इस बार काफ़ी उम्मीदें थी लेकिन उनके मिशन में डेल पोट्रो आड़े आ गए.

छह फुट छह इंच लंबे डेल पोट्रो शुरू से ही मैच पर हावी रहे. बेस लाइन पर उनकी मज़बूती और ज़बर्दस्त ताकत के आगे नडाल विवश नज़र आए.

पहले सेट के पहले गेम में ही पोट्रो हावी हो गए. सातवें गेम में नडाल ने दो ब्रेक प्वाइंट गँवा दिए और उनकी सर्विस ब्रेक हो गई. आठवें गेम में ज़बर्दस्त फोरहैंड लगा कर पोट्रो ने सेट अपने नाम कर लिया.

दूसरे और तीसरे सेट में भी यही कहानी दोहराई गई और नडाल कभी भी पुराने फ़ॉर्म में नहीं दिखे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+