
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार मोर्ने मोर्केल के संन्यास लेने के बाद अब उनके बड़े भाई एल्बी मोर्केल ने भी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। साल 2004 में क्रिकेट में पदार्पण करने वाले इस खिलाड़ी ने अफ्रीका के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच और टी 20 खेला है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ 97 रन की पारी उनकी बेस्ट पारी रही है। इस खिलाड़ी ने एक मात्र टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला और 58 रन की पारी खेली। इसके अलावा बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कुशल इस खिलाड़ी का नाम आईपीएल के महंगे खिलाड़ियों में शुमार रहा।
संन्यास के समय उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि क्रिकेट को अलविदा कहा जाए। मेरे जिंदगी के 20 साल को खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया। मैंन जैक्स फॉल और सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे मेरे सपने को जीने के लिए मौके दिए। उनका कहना है कि वह अब बाउंड्री के उस पार से क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहते हैं।बता दें कि अपने करियर में दक्षिण अफ्रीका और घरेलू टीम टाइटंस के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, डबीर्शर, डरहम, सोमेरसेट और सेंट लूसिया जुक्स जैसी टीमों के लिए मैच खेले।
सुरेश रैना ने लिखा संदेश:
रैना ने उनके शुभकामनाएं देते हुए लिखा- 'सीएसके के लिए खेलते हुए आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना खुशनसीबी रही। आपको आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं।'
It was a pleasure playing with you in #CSK & sharing the dressing room buddy @albiemorkel, wish you lots of success on your new journey.☝️🏟👌🤙 https://t.co/kkSmZeu9xI
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) January 9, 2019