IND vs AUS: पूरे दुनिया के सामने आई ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर की धोखाधड़ी, देखें वीडियो

नई दिल्ली। बॉल टेंपरिंग विवाद ने पूरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल ला दिया था। इसके चलते ना केवल ऑस्ट्रेलिया को अपने मुख्य खिलाड़ियों से हाथ धोना पड़ा था बल्कि सीए से भी मार्क टेलर समेत कई दिग्गजों को पद छोड़ना पड़ा। सबको यही उम्मीद थी की अब कंगारू लोग मैदान पर बदमाशी करने की अपनी आदत पर लगाम लगा पाएंगे। लेकिन, लगता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को कोई नहीं समझा सकता और यह बात कंगारूओं ने भारत के साथ हुए पहले टी20 मैच में ही साबित कर दी।

ऐलेक्स कैरी की अपील

ऐलेक्स कैरी की अपील

भारत के खिलाफ ब्रिस्‍बेन में खेले गए पहले सीरीज के पहले टी20 मैच में मेजबान टीम अपने पुराने ढर्रे पर दिखी। ऑस्‍ट्रेलियाई विकेटकीपर चीटिंग करते हुए मैदान पर रंगे हाथों पकड़ा गया। यह बात 9वें ओवर की है, जब स्‍ट्राइक पर केएल राहुल मौजूद थे और स्पिनर एडम जंपा गेंदबाजी कर रहे थे। जंपा की पहली गेंद को राहुल ने बैकवर्ड पॉइंट की ओर खेला, लेकिन इसी बीच विकेट की गिल्लियां गिर गई और विकेटकीपर एलेक्‍स कैरी ने हिट विकेट को लेकर अपील कर दी। ऑस्‍ट्रेलियाई विकेटकीपर के अनुसार बेल्‍स राहुल के पैर लगने की वजह से गिरी।

INDvAUS : जब शिखर धवन ने पचासा पूरा करने से पहले ही मना लिया उसका जश्न

फर्जी अपील के बाद राहुल भी चलते बने

फर्जी अपील के बाद राहुल भी चलते बने

इसके बाद अंपायर ने तीसरे अंपायर की मदद ली जहां इस ऑस्‍ट्रेलियाई विकेटकीपर की धोखाधड़ी सबके सामने जाहिर हो गई। रीप्‍ले में साफ दिखा कि गिल्लियां कैरी के गलब्स लगने के चलते गिरी। इसके बाद केएल राहुल को नॉट आउट करार देते हुए जंपा की उस गेंद को नो बॉल भी करार दे दिया और भारत की फ्री हिट मिली। ये अलग बात है कि राहुल इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और उसी ओवर में 13 रन बनाकर आउट हो गए।

'चीटर्स अब भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं'

इस फर्जीवाड़े के चलते एक बार फिर से कंगारू टीम और विकेटकीपर अपनी गलत खेल के कारण सोशल मीडिया के हथकंडे चढ़ गए। लोगों ने उनको चीटर कहकर खूब ट्रोल किया। ट्वीट कुछ इस तरह के थे- 'चीटर अब भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं'

गिल्लियां हाथ से गिराकर हिट विकेट की अपील करते हैं।

वहीं एक यूजर ने तो सीधे ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड से अपील की कि कृपया अपने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए बोलें। गिल्लियां हाथ से गिराते हैं और हिट विकेट की अपील करते हैं।

ये रहा पूरी घटना का वीडियो

पूरी घटना कैसे हुई वो आप वीडियों में देख सकते हैं। गौरतलब है कि बारिश बाधित मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को चार रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 10 से बढ़त भी हासिल कर ली है। अब आगे के दो मैच क्रमश: 23 और 25 नवंबर को खेले जाएंगे।

Story first published: Thursday, November 22, 2018, 14:42 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+